Move to Jagran APP

AIFF 7वीं बार सुनील छेत्री को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, मनीषा बेस्ट महिला फुटबॉलर

Sunil Chhetri named AIFF Footballer राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2021-22 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआइएफएफ) का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबालर चुना गया जबकि महिला वर्ग में मनीषा कल्याण को यह सम्मान मिला।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 12:17 AM (IST)
AIFF 7वीं बार सुनील छेत्री को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, मनीषा बेस्ट महिला फुटबॉलर
Sunil Chhetri named AIFF Footballer of the Year for 7th time

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर में शामिल और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले टीम इंडिया के कप्तान सुनील छेत्री का लोहा पूरी दुनिया मानती है। उनकी कप्तानी में टीम ने बड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सीजन में भी उनका खेल शानदार रहा है। टीम को उन्होंने कई अहम मुकाबले में अपने शान खेल की बदौलत जीत दिलाई। राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2021-22 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया जबकि महिला वर्ग में मनीषा कल्याण को यह सम्मान मिला।

loksabha election banner

छेत्री को सातवीं बार यह पुरस्कार मिला जबकि मनीषा पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुनीं गईं। छेत्री और मनीषा को राष्ट्रीय टीम के उनके कोच क्रमश: इगोर स्टिमक और थामस डेनरबी ने विजेता नामित किया। सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों के बीच तीसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी छेत्री को 2007 में पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने इसके बाद 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018-19 सत्र में भी यह पुरस्कार जीता।

स्टिमक ने कहा, 'सुनील पांच गोल के साथ हमारे सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी थे और सैफ कप में उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में तीन मैच में चार गोल किए। उनकी प्रतिबद्धता, नेतृत्व, अनुशासन और कड़ी मेहनत बुरे और अच्छे समय में प्रभावशाली थी।'

मनीषा को पहली बार साल की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबालर चुना गया। उन्होंने 2020-21 सत्र में साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबालर का पुरस्कार जीता था। अन्य पुरस्कारों में मार्टिना थोकचोम को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबालर चुना गया जबकि पुरुष वर्ग मे यह पुरस्कार विक्रम प्रताप सिंह की झोली में गया।--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.