भारतीय फुटबॉल जगत ने खोया दिग्गज, एआईएफएफ के पूर्व महासचिव कुसल दास का निधन
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव कुसल दास का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने ...और पढ़ें

कुसल दास का हुआ निधन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व महा सचिव कुसल दास का शुक्रवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। दास ने साल 2017 में भारत में हुए अंडर-17 फीफा विश्व कप के आयोजन में अहम रोल निभाया था।
दास अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं। उन्होंने 12 साल तक एआईएफएफ के महा सचिव की जिम्मेदारी निभाई और साल 2022 में इस पद को छोड़ दिया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने के लिए कई सारे कदम उठाए। उनके रहते भारत को कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली।
बीमार थे दास
दास बीमार थे और राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। दास के बाद एआईएफएफ के महा सचिव बने शादी प्रभाकरन ने इस बात की जानकारी दी। प्रभाकरण ने अपने एक्स पर लिखा, "एआईएफएफ के पूर्व महासचिव कुसल दास का आज दिल्ली में सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इस मुश्किल समय में मैं उनके परिवार को सांत्वना देता हूं। ओम शांति।"
एआईएफएफ ने जारी किया बयान
एआईएफएफ ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए बयान जारी किया है। एआईएफएफ कल्याण चौबे ने कहा कि दास ने भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने में अहम रोल अदा किया है। चौबे ने कहा, "भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूरे भारतीय फुटबॉल समुदाय की तरफ से मैं उनके परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।"
