विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: विजयी लय जारी रखना चाहेंगी बेल्जियम और सेनेगल, राउंड ऑफ 16 में पहुंचने की होगी जंग

Published: Wed, 01 Jul 2026 01:15 PM (IST)

धीमी और प्रशंसकों को क्रोधित करने वाली शुरुआत के बाद लय में आने वाली बेल्जियम और सेनेगल का मैच दिलचस्प होगा।

FIFA World Cup 2026: विजयी लय जारी रखना चाहेंगी बेल्जियम और सेनेगल

FIFA World Cup 2026: विजयी लय जारी रखना चाहेंगी बेल्जियम और सेनेगल

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। धीमी और प्रशंसकों को क्रोधित करने वाली शुरुआत के बाद लय में आने वाली बेल्जियम और सेनेगल का मैच दिलचस्प होगा। दोनों ही टीमों ने शुरू में बहुत निराश करने के बाद आखिरी मैच में जोरदार जीत के साथ अंतिम-32 में प्रवेश किया था।

सेनेगल तो पहले दोनों लीग मैच हारने के बाद फीफा विश्व कप नॉकआउट तक पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। सिएटल में होने वाला ये मैच सेनेगल के डिफेंस के सामने बेल्जियम के अटैक की कड़ी परीक्षा जैसा होगा।

बेल्जियम की रणनीति

बेल्जियम की टीम अपनी मिडफील्ड और फारवर्ड लाइन के भरोसे टूर्नामेंट में उतरी थी लेकिन अभी तक यह दोनों ही संघर्ष करते दिखे हैं। पहले दोनों मैच ड्रॉ रहने के बाद बेल्जियम ने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 5-1 के बड़े अंतर से मात दी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद प्रशंसकों का भरोसा थोड़ा सा लौटा और उन्हें उम्मीद है कि केविन डि ब्रूएना मौके बनाने में सफल रहेंगे और मिडफील्ड से मैच कंट्रोल करते हुए अपने अटैकर्स को गोल करने में मदद करेंगे।

फॉर्मेशन

बेल्जियम की टीम 4-2-3-1 की फॉर्मेशन पर भरोसा करती है। इस फॉर्मेशन में डि ब्रूएना स्ट्राइकर के ठीक पीछे खेलते हैं।

संभावित शुरुआती 11

थिबाट कोर्टवा (गोलकीपर), थामस मुनिए, नेथन एनगोय, ब्रैंडन मेशेले, टिमोथी कास्ताग्ने, अमादोउ ओनाना, यूरी टिलेमांस, लींड्रो ट्रोसार्ड, केविन डि ब्रूएना, जेरेमी डोकू, और चार्ल्स डि केटेलाइरे।

सेनेगल की रणनीति

सेनेगल की टीम पहले दोनों मुकाबले हारने के बाद इराक पर 5-0 की बड़ी जीत दर्ज कर आगे आई है। इनकी रणनीति का एक बड़ा हिस्सा तेजी से होते काउंटर अटैक और सटीक डिफेंस के बीच रहता है। साथ ही ये मिडफील्ड में तगड़े शारीरिक सौवष्ठ का प्रदर्शन भी करते हैं। 

सेनेगल के मिडफील्डर्स हमेशा ही अपने विंगर्स को रिलीज करने की फिराक में रहते हैं और ये विंगर्स अपनी तेजी से मौके बनाने के लिए तैयार रहते हैं। 

फॉर्मेशन:

सेनेगल की टीम मुख्यत: 4-3-3 की फॉर्मेशन में खेलती है, इस फार्मेशन में दोनों विंगर तेजी से भागते हुए विपक्षी टीम के डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश में रहते हैं।

संभावित शुरुआती 11: मोरी डियाव (गोलकीपर), क्रेपिन डियात्ता, अब्दुलाए सेक, मूसा निखाते, मालिक डिआफ, हबीब डियार्रा, इद्रीसा गाना गुए, लामिने कमारा, इब्राहिम एमबाये, इस्माइला सर्र और सादियो माने