FIFA World Cup 2026: मिस्र की जीत के बीच में आया हनी का आत्मघाती गोल
सिएटल स्टेडियम में मिस्र और बेल्जियम के बीच फुटबॉल मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पहले हाफ में मिस्र के इमाम ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2026: मिस्र की जीत के बीच में आया हनी का आत्मघाती गोल
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। सिएटल के मशहूर सिएटल स्टेडियम में मिस्र के आगे बेल्जियम पहले हाफ में खस्ता हाल दिख रहा था, लेकिन दूसरे हाफ में उसे अपने ही टीम के खिलाड़ी मोहम्मद हनी की गलती भारी पड़ गई। इससे मुकाबले में जीतते नजर आ रहे मिस्र को बेल्जियम से एक-एक से ड्रा खेलना पड़ा। पहले हाफ में मिस्र के इमाम अशोर ने शानदार किया। इस गोल में उनकी मदद की सीनियर विंगर मोहम्मद सालाह ने की।
अशोर ने बेल्जियम के डिफेंस को छकाते हुए बाक्स के ठीक बाहर से झन्नाटेदार शाट जमाया और गेंद सीधे जाकर बेल्जियम के गोल में समा गई। हालांकि 66वें मिनट में मिस्र के मोहम्मद हनी के आत्मघाती गोल से इमाम अशोर की मेहनत बेकार गई और दोनों टीम बराबरी पर आ गईं। परिणाम चाहे बराबर रहा पर मैच में बेल्जियम के अटैकर पहले हाफ में लय में नहीं दिखे।
