विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup Croatia vs Morocco: नंबर तीन की जंग में जीता क्रोएशिया, मोरक्को को 2-1 से हराया

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 17 Dec 2022 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2022 05:22 AM (IST)

FIFA World Cup Croatia vs Morocco मैच के पहले हाफ में क्रोएशिया ने अपना आक्रामक खेल दिखाया। क्रोएशिया और मोरक्को ...और पढ़ें

फीफा विश्व कप में क्रोएशिया ने मोरक्को को हराया। फोटो फीफा ट्विटर
फीफा विश्व कप में क्रोएशिया ने मोरक्को को हराया। फोटो फीफा ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। FIFA World Cup Croatia vs Morocco कतर की मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 2018 की उपविजेता क्रोएशिया ने मोरक्को को हराकर तीसरे स्थान पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया। शनिवार को तीसरे नंबर के लिए खेले गए मैच में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से शिकस्त दी। क्रोएशिया को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने तो वहीं, मोरक्को को फ्रांस ने सेमीफाइनल में मात दी थी।

मैच के पहले हाफ में क्रोएशिया ने अपना आक्रामक खेल दिखाया। क्रोएशिया और मोरक्को ने शुरुआती 9वें मिनट में ही एक-एक गोल दाग दिए थे। इसके बाद दोनों टीमें 35 मिनट तक कोई गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद 42वें मिनट में क्रोएशिया ने एक दाग कर मैच में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। क्रोएशिया की तरफ से जोस्को ग्वार्डिओल और मिस्लाव ओसेक ने गोल दागे। वहीं, मोरक्को की तरफ से अशरफ दारी ने गोल किया।

पहले हाफ से दोनों टीमों ने किया आक्रमण

पहले हाफ में क्रोएशिया ने गोल के लिए 8 बार प्रयास किया, इनमें दो गोल हुए। वहीं, मोरक्को ने पहले हाफ में 4 बार गोल के लिए कोशिश की और एक बार सफल हुई। क्रोएशिया ने पूरे खेल के दौरान आक्रामक रुख अपनाए रखा और कई बार मोरक्को के डिफेंस को भेदने की कोशिश। वहीं, मोरक्को ने भी क्रोएशिया को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में वह मैच हार गया और चौथे स्थान पर रहते हुए फीफा विश्व कप में अपना सफर खत्म किया।

चौथे स्थान पर रहा मोरक्को

गौरतलब हो कि रविवार को फीफा विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। फाइनल में अर्जेंटीना और पिछली बार की चैंपियन फ्रांस का आमना-सामना होगा। पिछली बार की उपविजेता क्रोएशिया और मोरक्को ने इस फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन बदकिस्मती दोनों अपना मैच हार गईं। क्रोएशिया का पहली बार खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। फीफा रैंकिंग में क्रोएशियाई टीम 12वें और मोरक्को 22वें स्थान पर हैं।

फोटो क्रेटिड- फीफा 

यह भी पढ़ें- फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा फीफा विश्व कप का महामुकाबला, मेसी और एमबापे पर रहेंगी सबकी निगाहें

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होगा महामुकाबला, इन प्रमुख खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें