FIFA: विश्व कप में मंडरा रहा है ये बड़ा खतरा, फैंस हो जाएं सावधान
फाहद ने 75 दिनों की यात्रा के बाद रियाद से मास्को में प्रवेश किया।
वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने विश्व कप के लिए रूस की यात्रा करने वाले फुटबॉल प्रशंसकों को आगाह किया कि मास्को के साइबर जासूस उनके फोन और कंप्यूटर हैक कर सकते हैं। नेशनल काउंटर इंटेलिजेंस एंड सिक्यूरिटी सेंटर के निदेशक विलियम इवानिया ने कहा कि रूस में ऐसे लोगों को भी निशाना बनाया जा सकता है जो यह सोचते हों कि वे हैकिंग करने के लिए लिए इतनी अहमियत नहीं रखते। अगर आप मोबाइल, लैपटाप, पीडीए या अन्य इलैक्ट्रानिक उपकरण साथ लेने की योजना बना रहे हों तो कोई गलती मत करना।
5145 किमी साइकिल चलाकर मास्को पहुंचा प्रशंसक
फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही टीमों के प्रशंसकों का जुनून आंका नहीं जा सकता। अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए प्रशंसक हर जगह से रूस पहुंच रहे हैं, लेकिन एक प्रशंसक ने जुनून की हद को पार करते हुए 5145 किलोमीटर का रास्ता दो पहियों पर तय कर रूस में प्रवेश किया।
फाहद ने 75 दिनों की यात्रा के बाद रियाद से मास्को में प्रवेश किया। फाहद हाथों में अपने देश का राष्ट्रध्वज लेकर साइकल पर सवार होकर चार देशों की यात्र करते हुए मास्को पहुंचे।