विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फीफा का लक्ष्य: विश्व कप 2026 से 909 अरब रुपये की हो कमाई, FIFA WC 2026 में 48 टीमें लेंगी हिस्सा

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 16 Dec 2022 07:50 PM (IST)

फीफा को उत्तरी अमेरिका में 2026 में होने वाले विश्व कप से 11 अरब डालर (लगभग 909.77 अरब रुपये) राजस्व ...और पढ़ें

2026 में होने वाले फीफा विश्व कप में लगभग 909.77 अरब रुपये राजस्व प्रस्ताव किया गया।
2026 में होने वाले फीफा विश्व कप में लगभग 909.77 अरब रुपये राजस्व प्रस्ताव किया गया।

दोहा, एजेंसी। विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा को उत्तरी अमेरिका में 2026 में होने वाले विश्व कप से 11 अरब डालर (लगभग 909.77 अरब रुपये) राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इस विश्वकप में 48 टीमें भाग लेंगी। फीफा परिषद के सामने शुक्रवार को चार साल का बजट पेश किया गया जिसने लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की गई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पुरुष विश्वकप के प्रसारण अधिकारों और प्रायोजन करार के कारण होगी। पिछले महीने कतर में 2019 से 2022 तक के व्यावसायिक चक्र के लिए सात अरब 50 करोड़ डालर (लगभग 620.30 अरब रुपये) का राजस्व घोषित किया गया जो पूर्वानुमानित बजट से एक अरब डालर (लगभग 290 अरब रुपये) अधिक है।

मोरक्को में फरवरी में होगा क्लब विश्व कप 

एपी : विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोरक्को को फरवरी में होने वाले क्लब विश्व कप फुटबाल की मेजबानी सौंपी गई है जबकि 2025 में 32 टीमें इसमें भाग लेंगी। यूरोपीय चैंपियन रीयल मैड्रिड, दक्षिण अमेरिकी चैंपियन फ्लामेंगो और अमेरिका से पहली कोंकाकाफ चैंपियन लीग विजेता सीएटल साउंडर्स एक से 11 फरवरी तक होने वाले सात टीमों के पारंपरिक प्रारूप में खेलेंगी। फीफा ने कहा कि सात टीमों का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा और फरवरी में इसमें 32 टीमें भाग लेंगी। मोरक्को में 2013 और 2014 में भी टूर्नामेंट हो चुका है जो बायर्न म्यूनिख और रीयल मैड्रिड ने जीता था।

पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस की हार के बाद छुट्टी

पुर्तगाल फुटबाल संघ ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हार के बाद कोच फर्नांडो सांतोस की छुट्टी कर दी है। अब विवादास्पद जोस मोरिन्हो को पुर्तगाल का नया कोच बनाया जा सकता है। पुर्तगाल फुटबाल महासंघ ने कहा, ''68 वर्षीय सैंटोस के साथ एक समझौता किया गया था। सितंबर 2014 में शुरू हुई सफल यात्रा अब खत्म हो रही है।'' एफपीएफ ने कहा, ''वह अब अगले राष्ट्रीय कोच को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेगा।'' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूरो 2024 से पहले महासंघ मुरिन्हो को पुर्तगाल का नया कोच बनाना चाहता है। 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup फाइनल के दौरान उपद्रवियों को रोकने के लिए पूरे फ्रांस में 14,000 पुलिसकर्मी तैनात