विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: नहीं चला हालैंड का जादू, बेलिंगम के करिश्मे से इंग्लैंड ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

Published: Sun, 12 Jul 2026 07:59 AM (IST)

इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जूड ...और पढ़ें

इंग्लैंड ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

इंग्लैंड ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर के तौर पर सामने आने वाले एर्लिंग हालैंड से उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दमदार खेल दिखाएंगे और अपनी टीम को सेमीफाइनल में ले जाएंगे। ऐसा हो नहीं सका और इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से मात देते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जूड बेलिंगम जिन्होंने दो गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने ये जीत एक गोल से पिछड़ने के बाद हासिल की। दोनों ही टीमों के बीच गजब की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरी बाजी इंग्लैंड के हाथ लगी।

कड़ा रहा मुकाबला

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें बेहतरीन खेल दिखा रही थीं। दोनों ने मौके बनाए। नॉर्वे को सफलता पहले मिली, लेकिन इंग्लैंड पलटवार करने से पीछे नहीं हटी। 36वें मिनट में नॉर्वे के खाते में गोल आ गया था। उसके लिए ये गोल आंद्रेस श्चेलडेरप ने किया। सभी को उम्मीद थी कि हालैंड इस मैच में कमाल करेंगे, लेकिन वह शांत ही रहे और आंद्रेस ने नॉर्वे के लिए इकलौता गोल किया।

इंग्लैंड को बराबरी के गोल की जरूरत थी और वो लगातार कोशिशें कर रही थी। पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में बेलिंगम ने उसका खाता खोल दिया। एंथोनी गॉर्डन ने उन्हें सटीक पास दिया और बेलिंगम ने नॉर्वे के गोलकीपर आरजान नायलैंड को मात देकर बराबरी का गोल कर दिया।

दूसरे हाफ में भी शांत रहे हालैंड

दूसरे हाफ में नॉर्वे से उम्मीद थी कि वह आगे होगी और हालैंड इसकी जिम्मेदारी लेंगे। उसे मौके भी मिले लेकिन रेफरी ने उन्हें नकार दिया। टोरबजोर्न ने हेगेम ने उसके लिए गोल कर ही दिया था, लेकिन हालैंड के एलिट एंडरसन के टकराव के कारण इसे नकार दिया गया। वहीं डेविड मोलर का हेडर भी गोल नहीं कर सका। अंत में हालैंड को बाहर ही भेज दिया गया।

90 मिनट का खेल हो चुका था और स्कोर 1-1 से बराबर था। लग रहा था कि मुकाबला पेनल्टी शूट आउट में जाएगा, लेकिन बेलिंगम फिर इंग्लैंड के लिए जादूगर बनकर आए और गोल कर गए। मोगर्न रोजर्स के शॉट को नॉर्वे के गोलकीपर ने रोका और फिर बेलिंगम ने उसे नेट में डालते हुए इंग्लैंड के लिए विजयी गोल कर दिया।

यह भी पढ़ें- अभावों को 'किक' कर सपनों का गोल दाग रहीं थरुहट की बेटियां, फुटबॉल विश्वकप के बीच निखर रहा हुनर

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मेसी को पकड़ पाया तो सेमीफाइनल खेलेगा स्विट्जरलैंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।