मो. सालाह ने किया कमाल का गोल, मिस्र ने स्वाजीलैंड को 4-1 से हराया, देखें वीडियो
मो. सालाह ने मिस्र के खिलाफ कमाल का गोल किया।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 03:54 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। मिस्र फुटबॉल टीम के स्टार स्ट्राइकर मो. सालाह ने स्वाजीलैंड के खिलाफ कमाल का गोल किया। उनके इस गोल की तारीफ पूरी दुनिया के फुटबॉल फैंस कर रहे हैं। कई फैंस ने इस गोल को अनोखा करार दिया और कहा कि इस तरह का गोल बेहद कम देखने को मिलता है।
What a goal salah🔥🔥🔥 pic.twitter.com/C4Dk29LrFA
— Peter Williams (@p_williams_0151) October 12, 2018
मिस्र और स्वाजीलैंड के बीच अफ्रीका नेशंस कप क्वालीफायर मुकाबला अल सलाम स्टेडियम (इजिप्ट) में खेला गया। इस मुकाबले में सालाह ने स्वाजीलैंड के खिलाफ कॉर्नर से डायरेक्ट गोल कर दिया और सबको अचंभित कर दिया। इस मैच में मिस्र ने स्वाजीलैंड को 4-1 से हराया। इस मुकाबले के 88वें मिनट में सालाह चोटिल हो गए और मैदान से बाहर हो गए थे। उपचार के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी जरूर की लेकिन इंजरी टाइम में एक बार फिर से वो मैदान से बाहर चले गए।
सालाह ने 45वें मिनट में किया अनोखा गोल
मैच में हाफ टाइम खत्म होने से ठीक पहले यानी पहले हाफ के 45वें मिनट में सालाह ने गोल पोस्ट के दाईं ओर से कॉर्नर लिया। उन्होंने अपने बाएं पैर से शॉट लगाया और गेंद स्विंग करती हुए सीधे गोल पोस्ट में चली गई। शॉट इतना दमदार था कि स्वाजीलैंड के डिफेंडर और गोलकीपर को गेंद रोकने का मौका ही नहीं मिला। सालाह के इस गोल के दम पर उनकी टीम ने पहले ही हाफ में स्वाजीलैंड पर 4-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। सालाह के अलावा मिस्र के लिए कप्तान अहमद अल-मोहम्मदी, अमर वार्दा और महमूद हसन ने भी गोल किए।
सलाह को लगी चोट
मैच के आखिरी वक्त में सालाह चोटिल हो गए थे। हालांकि उनका उपचार किया गया और उन्होंने मैदान पर वापसी भी की लेकिन इंजरी टाइम में वो एक बार फिर से मैदान से बाहर चले गए। उनकी चोट के बारे में मिस्र फुटबॉल टीम के सहायक कोच हेनी रेम्जी ने कहा कि उनके चोट की जांच की गई और और उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। ये ज्यादा गंभीर चोट नहीं है और वो जल्द ही मैदान पर वापसी कर लेंगे।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें