विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: कनाडा ने उड़ा दीं 'बेईमान' कतर की धज्जियां, 6-0 से दी न भूलने वाली शिकस्त

Published: Sat, 20 Jun 2026 08:11 AM (IST)

कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप मैच में कतर को 6-0 से करारी शिकस्त दी, जिसमें स्ट्राइकर जोनाथन ...और पढ़ें

कनाडा ने हासिल की शानदार जीत

कनाडा ने हासिल की शानदार जीत

HighLights

  1. कनाडा ने फीफा विश्व कप मैच में कतर को 6-0 से हराया

  2. जोनाथन डेविड ने कनाडा के लिए शानदार हैटट्रिक जमाई

  3. कतर को मैच में दो लाल कार्ड और एक आत्मघाती गोल मिला

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप मैच में दो-दो लाल कार्ड खाने वाली कतर को मेजबान कनाडा ने 6-0 से रौंद दिया। मेजबानों के लिए स्ट्राइकर जोनाथन डेविड ने हैटट्रिक जमाई जबकि काएल लैरिन और नेथन सलिबा ने एक-एक गोल किया।

मैच का छठा गोल मोहम्मद मनाइ ने 75वें मिनट में अपने ही गोल पोस्ट में मार दिया। मैच की शुरुआत लैरिन के खूबसूरत गोल से हुई। मैच के 16वें मिनट में बॉक्स के बाएं तरफ से आई गेंद पर जमाए करारे शॉट को कतर के गोलकीपर ने रोक लिया लेकिन वह गेंद पर काबू नहीं पा सके और वह छिटककर लैरिन के पैरों में आ गिरी जिन्होंने एकदम करीब से इसे गोल में पहुंचा दिया।

कतर की मुश्किलें बढ़ीं

मैच के 29वें मिनट में डेविड ने अपना पहला गोल दागा जब उन्होंने दूर से जमाए एक शॉट को कतर के डिफेंडर से लगकर छिटकने के बाद दमदार शॉट के जरिए गोल में पहुंचाया। दो-तीन मिनट के बाद ही कतर की मुसीबतें बढ़ गईं जब मैच के 33वें मिनट में होमाम अहमद को रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया।

पहले हाफ के अतिरिक्त समय (45+3) में अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल किया। इस गोल में भी डेविड को भाग्य का साथ मिला। बॉक्स के बाएं तरफ से उछली गेंद पर लगे करारे हेडर को कतर के गोलकीपर ने रोक लिया, लेकिन गेंद फिर से डेविड के पास जा गिरी जिन्होंने एकदम नजदीक से कोई गलती नहीं की। पहला हाफ खत्म हुआ तो कनाडा 3-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ में कनाडा का जलवा

दूसरे हाफ की शुरुआत कतर के असिम मदिबो के भयंकर फाउल से हुई। उन्होंने कनाडा के इस्माइल कोने को पीछे से टैकल करके गिरा दिया। रेफरी ने मदिबो को तुरंत रेड कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया। कोने की चोट बहुत गंभीर थी उन्हें भी स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से बाहर ले जाया गया। मैच के 53वें मिनट में हुई इस घटना के कुछ देर बाद, 64वें मिनट में सलिबा ने बेहतरीन फ्री किक के जरिए कनाडा की बढ़त 4-0 की कर दी।

सिर्फ नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही कतर की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थीं। मनाइ ने 75वें मिनट में कनाडा का एक शॉट गोल से दूर भेजने की जगह पूरी ताकत से गोल के अंदर मार दिया। डेविड ने दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय (90+2) में अपनी हैटट्रिक पूरी करते हुए कनाडा को 6-0 से जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पिता हैं बीमार, फिर भी देश के लिए खेल रहे लियोन मेसी; परिवार ने की भावुक अपील

यह भी पढ़ें- 799 के प्‍लान को भूल जाओ, एचडी क्‍वालिटी में फीफा विश्‍व कप 2026 का मजा सिर्फ 24 रुपये में उठाएं

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।