Move to Jagran APP

क्यों पूजनीय है नदियां

भारतीय संस्कृति में देने वाले को देवता कहा जाता है और उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। जल हमें जीवन देता है। इसलिए जल की प्रमुख स्रोत नदियों को पवित्र मान कर उनकी पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

By Edited By: Published: Wed, 08 May 2013 04:32 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2013 04:32 PM (IST)
क्यों पूजनीय है नदियां

भारतीय संस्कृति में देने वाले को देवता कहा जाता है और उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। जल हमें जीवन देता है। इसलिए जल की प्रमुख स्रोत नदियों को पवित्र मान कर उनकी पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

loksabha election banner

मानव शरीर जिन पंच तत्वों से मिलकर बना है, जल भी उनमें से एक प्रमुख तत्व है, जो न केवल उसे जीवन देता है बल्कि मानव शरीर को सुंदर और स्वच्छ भी बनाता है।

भारतीय संस्कृति में जल की सर्वाधिक महत्त है। भारत नदियों का देश है। यहां जिन नदियों को अत्यंत पवित्र माना जाता है, उनमें प्रमुख हैं- गंगा, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र, कावेरी और सिंधु। उलर भारत में गंगा, यमुना और सरस्वती का विशाल प्रवाह है। जल में अमृत का वास होता है। यह औषधि स्वरूप है। इसीलिए लोग जल-सेवार्थ प्याऊ खुलवाते हैं। किसी प्यासे को पानी पिलाना उसे जीवन देने के समान है। इसीलिए जलदान को सर्वोलम दान माना गया है।

सर्वाधिक पवित्र गंगा नदी

शास्त्रों और पुराणों में भी नदियों को पवित्र माना गया है, उसमें भी सर्वाधिक पवित्र मानी जाती है गंगा नदी। गंगा हिमालय के गोमुख से निकलकर भारत के विभिन्न शहरों से होते हुए गंगासागर में मिलती है। इसके तीव्र वेग से कहीं पृथ्वी बह न जाए, इसीलिए भगवान शंकर ने इसे अपनी जटाओं में धारण कर लिया। हरि के द्वार अर्थात हरिद्वार में गंगा जी की पूजा, अर्चना और स्नान के लिए भिन्न धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होती है। जीवन के सुखद या दु:खद सभी अवसरों पर भारतीय मान्यताओं के अनुसार हरिद्वार में गंगा स्नान को अत्यधिक महलवपूणर्् माना जाता है।

धार्मिक संस्कारों में जल पूजन

सनातन धर्म में सोलह संस्कार महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन संस्कारों में जल का विशेष महलव है। प्रत्येक संस्कर के पूजन में जल-पूजन तथा जल-स्नान की विशेष महत्त है। इसके बिना यज्ञ और पूजन सफल नहीं माने जाते। जल को बुराइयों का संहारक माना गया है। बच्चों के जन्मोपरांत कुआं पूजन की भी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि कुआं पूजन के बाद बच्चे को जल का स्पर्श कराकर उसे जल पिलाना आरंभ करना चाहिए। प्राचीन काल में कुएं ही जल प्राप्ति के साधन होते थे। इसीलिए जल को जीवन मानते हुए बच्चे की दीर्घायु की कामना से कुएं का पूजन किया जाता था। वस्तुत: जल को नदियों, सरोवरों, कुएं या कलश के रूप में पूजे जाने के पीछे यही कारण है कि जल जीवन का आधार है। ऋषि-मुनि भी नदियों के तटों पर ही निवास करते रहे हैं। सभी तीर्थस्थल नदियों और सागर तट पर स्थित हैं। इतिहास में भी इस बात का प्रमाण मिलता है कि सभी प्राचीन सभ्यताएं नदियों के तट पर ही विकसित हुई है। सागर और नदियां हमारे लिए प्रकृति की अमूल्य उपहार हैं।

नदियां और तीर्थस्थल

नदी तट पर ही छठ-पूजन का विशेष विधान है। शाम के समय और दूसरे दिन प्रात:काल वहां सूर्यदेव की पूजा की जाती है। गंगा, यमुना और सरस्वती की संगम स्थली तीर्थ प्रयागराज के तट पर प्रत्येक बारह वर्ष पर कुंभ का मेला लगता है और वहां लाखों श्रद्धालु जल-पूजन तथा स्नान करते हैं। साथ ही यहां लोगों के मिलने-जुलने से विचारों का आदान-प्रदान होता है, जीवन में उत्साह बना रहता है और भाईचारे की भावना भी बढ़ती है।

जागरण सखी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.