Move to Jagran APP

Fact Check Story: अरविंद केजरीवाल के वीडियो को क्लिप करके गलत दावे के साथ किया जा रहा है वायरल

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी का भ्रष्‍टाचार जारी रहना चाहिए। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है।

By Praveen Prasad SinghEdited By: Published: Wed, 11 May 2022 10:34 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2022 10:34 PM (IST)
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस वीडियो को क्लिप किया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास टीम): फेसबुक समेत सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोल रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) का भ्रष्टाचार जारी रहना चाहिए। पोस्ट को कई लोग शेयर कर रहे हैं और केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तंज कस रहे हैं। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। असल में इस वीडियो को क्लिप किया गया है। यह क्लिप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से ली गई है। इसमें अरविंद केजरीवाल मुफ्त चीज़ें देने की आलोचना करने वाले लेख लिखने के लिए अर्थशास्त्रियों पर कटाक्ष कर रहे थे, कि वे देश में भ्रष्टाचार की निंदा करने वाला एक भी लेख नहीं लिख रहे हैं।

loksabha election banner

पड़ताल

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को अर्थशास्त्री, भ्रष्टाचार कीवर्ड्स के साथ गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें इस वीडियो का लम्बा वर्जन आप के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर 8 मई 2022 को किये गए एक ट्वीट में मिला। साथ में लिखा था, "आजकल बड़े-बड़े अर्थशास्त्री लिख रहे हैं कि Freebies चालू रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। एक भी अर्थशास्त्री ने ये नहीं लिखा कि "भ्रष्टाचार" चालू रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। किसी ने ये भी नहीं लिखा कि नेताओं की Freebies बंद होनी चाहिए। बस जनता की बंद होनी चाहिए।"

एक मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में केजरीवाल कहते हैं, "क्या आप जानते हैं, प्रत्येक राजनेता को चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त में मिलती है। अगर आपको हर महीने चार हजार यूनिट बिजली मिलती है तो आपको इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर किसी गरीब को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है, तो हर राजनेता चिल्लाना शुरू कर देता है फ्रीबीज, फ्रीबीज। राजनेताओं को मुफ्त चिकित्सा मिलती है, इलाज के लिए अमेरिका जाते हैं लेकिन अगर किसी गरीब को सरकारी अस्पताल में मुफ्त दवाएं मिलती हैं तो वे इसे मुफ्त कहते हैं। आजकल, मैं देख रहा हूं कि बड़े अर्थशास्त्री अखबारों में मुफ्त चीज़ों के बारे में लेख लिख रहे हैं - अगर फ्रीबी का कल्चर चालू रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। मैंने एक भी अर्थशास्त्री को यह लेख लिखते नहीं देखा है कि अगर भ्रष्टाचार जारी रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। भ्रष्टाचार जारी रहना चाहिए।"

अरविंद केजरीवाल का पूरा भाषण 8 मई, 2022 को आम आदमी पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया था।

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है India272+ नाम का फेसबुक पेज। पेज के 2.8 मिलियन फ़ॉलोअर्स है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। असल में इस वीडियो को क्लिप किया गया है। यह क्लिप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से ली गई है। इसमें अरविंद केजरीवाल मुफ्त चीज़ें देने की आलोचना करने वाले लेख लिखने के लिए अर्थशास्त्रियों पर कटाक्ष कर रहे थे, कि वे देश में भ्रष्टाचार की निंदा करने वाला एक भी लेख नहीं लिख रहे हैं।

इस पूरी पड़ताल को विश्वास न्यूज़ की वेबसाइट पर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

www.vishvasnews.com/politics/fact-check-clipped-video-of-arvind-kejriwal-viral-with-the-false-claim/


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.