Move to Jagran APP

Fact Check Story: समुद्री जीव की तस्वीर को हिमालय में मिलने वाले नागपुष्प की बताकर किया जा रहा है शेयर

Fact Check Storyसोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर नागपुष्प की नहीं बल्कि एक समुद्री जीव की है। तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। पहले भी यह तस्वीर वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज ने इसकी जांच कर सच्चाई सामने रखी है।

By AgencyEdited By: Babli KumariPublished: Thu, 30 Mar 2023 02:43 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 02:43 PM (IST)
Fact Check Story: समुद्री जीव की तस्वीर को हिमालय में मिलने वाले नागपुष्प की बताकर किया जा रहा है शेयर
समुद्री जीव की तस्वीर को हिमालय में मिलने वाले नागपुष्प की बताकर किया जा रहा है शेयर

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फूल जैसे दिखने वाली एक तस्वीर वायरल की जा रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हिमालय में पाया जाने वाला नागपुष्प है, जो हिमालय में 36 साल में एक बार दिखाई देता है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। असल में यह तस्वीर नागपुष्प की नहीं है, बल्कि एक समुद्री जीव की है। तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। पहले भी यह तस्वीर वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज ने इसकी जांच कर सच्चाई सामने रखी है।

वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने इसे गूगल रिवर्स के जरिए सर्च किया। सर्च के दौरान यह तस्वीर हमें seawater.no की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर मिली। दी गई जानकारी के मुताबिक,” ‘सी पेन ‘ समुद्र के भीतर पाए जाने वाले एक प्रकार के जंतु हैं। सामान्य सी पेन 40 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। यह उत्तर-पूर्व अटलांटिक महासागर के साथ-साथ भूमध्य सागर में भी पाए जाते हैं।”

सर्च के दौरान हमें istockphoto.com की वेबसाइट पर भी वायरल तस्वीर से मिलती – जुलती कई तस्वीरें मिली। यहां भी इन्हें समुद्री जीव सी पेन बताया गया है। वायरल तस्वीर से मिलती -जुलती तस्वीरों को फोटो एजेंसी Alamy की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.