Fact Check: महिला वकीलों के बीच हुई मारपीट का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के काशगंज के फैमिली कोर्ट में हुई महिला वकीलों की लड़ाई के वीडियो को महाराष्ट्र का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वीडियो में जो महिलाएं झगड़ते हुए दिख रही हैंवो दोनों ही वकील थी जज नहीं।
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर दो महिला वकीलों की लड़ाई के वीडियो को वायरल किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला वकीलों के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो महाराष्ट्र कोर्ट का है। वीडियो में और भी कई लोग भी दिख रहे हैं।
दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया। घटना महाराष्ट्र की नहीं, उत्तर प्रदेश के कासगंज की थी और जिन दो महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था,वे दोनों ही वकील थीं। दोनों में से कोई भी जज नहीं थीं। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। यह दावा पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उस समय हमने इसकी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी।
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें ये वीडियो ‘नवभारत टाइम्स’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 28 अक्टूबर 2022 को अपलोड मिला। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा गया था, “कासगंज की अदालत में भिड़ गईं दो महिला वकील। ” वीडियो में बताया गया, ‘वीडियो यूपी के कासगंज फॅमिली कोर्ट का है। कोर्ट में दो महिला वकील आपस में भीड़ गई थी और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। ‘
सर्च के दौरान हमें B&B Legal नाम के ट्विटर हैंडल से भी वीडियो शेयर किया हुआ मिला। 29 अक्टूबर 2022 को वीडियो को शेयर कर लिखा गया, “कासगंज फॅमिली कोर्ट में एक दंपती का आपस में प्रतिनिधित्व कर रही दो महिला वकीलों में कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। “