विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fact Check Story : वायरल तस्‍वीर का इफ्तार पार्टी से नहीं है कोई संबंध, फेक है पोस्‍ट

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2022 03:41 PM (GMT+05:30)

एक पोस्ट में जवाहरलाल नेहरू भीमराव अम्बेडकर मौलाना अबुल कलाम आजाद‌ और राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े दिग्गज नेता और स्वतंत्रता ...और पढ़ें

इफ्तार पार्टी को लेकर फर्जी पोस्ट किया जा रहा शेयर।
इफ्तार पार्टी को लेकर फर्जी पोस्ट किया जा रहा शेयर।

नई दिल्ली, विश्‍वास न्‍यूज। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में जवाहरलाल नेहरू, भीमराव अम्बेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद‌ और राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े दिग्गज नेता और स्वतंत्रता सेनानी को एक ही टेबल पर खाना खाते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को वायरल करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि तस्वीर भारत की पहली इफ्तार पार्टी की है।

दैनिक जागरण की फैक्‍ट चेकिंग टीम विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच की। यह फर्जी निकला। दरअसल यह तस्वीर 1948 में सी. राजगोपालाचारी के भारत के गवर्नर-जनरल बनने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा मंत्रिमंडल के लिए आयोजित दोपहर के भोजन की है।

विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट के दावे की सच्चाई पता करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन टूल का इस्‍तेमाल किया। गूगल रिवर्स इमेज टूल में तस्‍वीर को अपलोड करके सर्च किया। सर्च के दौरान वायरल तस्‍वीर स्टॉक इमेज वेबसाइट अलामी पर मिली। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "मराठी: चक्रवर्ती राजगोपालचारी हे पहिले भारतीय जनरल गव्हर्नर बनण्याचा आनंदात वल्लभभाई पटेलांनी मंत्रीमंडळाला दिलेल्या सहभोजन निमंत्रणाला उपस्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आझाद व इतर मंत्री. जून १९४८" इसका हिंदी अनुवाद कुछ यूं होगा : ''सी. राजगोपालाचारी के भारत के गवर्नर-जनरल बनने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा कैबिनेट के लिए जून 1948 को एक एक भोज का आयोजन किया गया था...।''

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के अंत में जवाहर लाल नेहरू पर किताब लिख चुके पीयूष बबेले से संपर्क किया। उनके साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर इफ़्तार पार्टी की नहीं, बल्कि पहली कैबिनेट के दौरान किए जा भोजन की है।

इस पड़ताल को विस्‍तार से यहां पढ़ें

www.vishvasnews.com/politics/fact-check-viral-post-in-the-name-of-the-first-iftar-party-of-independent-india-is-fake/

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।