CBSE 10th Result 2026: बेटियों ने फिर मारी बाजी, भोपाल रीजन में 92.48% विद्यार्थी उत्तीर्ण, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। भोपाल रीजन का रिजल्ट 92.48% रहा, जिसमें 1.15 लाख से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। भोपाल रीजन का रिजल्ट 92.48% रहा, जिससे हजारों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस साल भोपाल जोन से 1,15,889 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।
भोपाल में टॉपर्स की बात करें तो देल्ही पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा सान्वी झा और सेज इंटरनेशनल स्कूल के आस्तिक पाठक ने 99.8% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और शहर में अव्वल रहे। दोनों ने 500 में 499 अंक हासिल किए।
दक्षिण का दबदबा
राष्ट्रीय स्तर पर इस बार दक्षिण भारत के जोनों का दबदबा देखने को मिला। त्रिवेंद्रम व विजयवाड़ा रीजन 99.79% परिणाम के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे, जबकि चेन्नई (99.58%) दूसरे व बेंगलुरु (98.91%) तीसरे नंबर पर रहा।
बेटियां फिर अग्रणी
राष्ट्रीय स्तर पर हर साल की तरह इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि लड़कों का 92.69% दर्ज किया गया। इस तरह छात्राओं ने 2.30% की बढ़त के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित की।
केंद्रीय विद्यालय व नवोदय का बढ़िया प्रदर्शन
स्कूलवार प्रदर्शन की अगर बात करें तो केंद्रीय विद्यालय 99.57 फीसदी रिजल्ट के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय 99.42% सफलता दर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
यहां देखें अपना रिजल्ट
छात्र डिजिलॉकर के अलावा इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
एसएमएस से भी जान सकते हैं रिजल्ट
जिनके पास इंटरनेट सुविधा नहीं है, वे कीपैड फोन से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में cbse10 <स्पेस> अपना रोल नंबर <स्पेस> जन्म तिथि (DDMMYYYY) <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इसे 7738299899 पर भेज दें। कुछ देर में आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
