विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPBSE 10th-12th Result 2026: बेटियों का दबदबा, सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी, 16 साल में सबसे बेहतर परिणाम; विद्यार्थी ऐसे चेक करें रिजल्ट

Published: Wed, 15 Apr 2026 11:41 AM (IST)

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिससे 16 लाख से ...और पढ़ें

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया।

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही प्रदेश के 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। इस बार रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जाने से आयोजन को विशेष महत्व मिला।

रिजल्ट जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, उन्हें अगले महीने फिर से परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, ताकि उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।

इस बार के परिणाम कई मायनों में खास रहे। जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लड़कों से बेहतर परिणाम दिए। खास बात यह भी रही कि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं का कुल परिणाम 73.4% और 12वीं का 76.1% रहा। 12वीं में जहां 72.39% छात्र पास हुए, वहीं 79.41% छात्राओं ने सफलता हासिल कर बढ़त बनाई। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68% से  अधिक है।

हाई स्कूल के नतीजों में जिला स्तर पर अनूपपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि अलीराजपुर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 12वीं में झाबुआ 93.23% परिणाम के साथ टॉप पर रहा और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।

टॉपर्स में छाईं बेटियां

10वीं में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 495 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। इस बार 12वीं की टॉप पोजीशन पर भोपाल की छात्राओं का कब्जा रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

विद्यार्थी विभिन्न पोर्टल पर जान सकेंगे परीक्षा परिणाम
परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in,

https://mpbse.mponline.gov.in,

www.mpbse.nic.in,

www.jagranjosh.com,

https://www.fastresult.in,

https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर उपलब्ध हैं।

SMS से भी पा सकते हैं रिजल्ट

यदि इंटरनेट की समस्या हो या वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं...

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर MPBSE10 या MPBSE12 (स्पेस) अपना रोल नंबर लिखें।
इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट इनबॉक्स में आ जाएगा।