विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राइम वीडियो पर हिट हुई वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल', एक्टर ने वीडियो शेयर कर जताया दर्शकों का आभार

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 25 Jul 2023 04:43 PM (IST)

Bawaal On Prime Viewership बवाल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर फिर इसे सीधे ओटीटी पर उतार दिया ...और पढ़ें

Varun Dhawan Thanks Viewers As Bawaal Crosses 60 Million Views. Photo- Instagram
Varun Dhawan Thanks Viewers As Bawaal Crosses 60 Million Views. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल ने ओटीटी स्पेस में वाकई में बवाल मचा दिया है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते बवाल ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बना लिया है। इस खुशखबरी के बाद वरुण ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर करके फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। 

इतिहास के टीचर बने हैं वरुण धवन

बवाल 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गयी थी। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म में वरुण और जाह्नवी पति-पत्नी के किरदार में हैं। बवाल की कहानी इन दोनों के संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। वरुण ने इतिहास के टीचर का रोल निभाया है, जो पढ़ाने से ज्यादा दिलचस्पी इस बात में लेता है कि उसकी इमेज खराब ना हो। इसके लिए वो तरह-तरह के प्रपंच करता है।

उसकी जिंदगी और कहानी में तब मोड़ आता है, जब उसे एक विधायक के बच्चे को थप्पड़ मारने के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया जाता है और उसके खिलाफ इनक्वायरी शुरू हो जाती है। बवाल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, मगर फिर इसे सीधे ओटीटी पर उतारा गया। फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों ने अच्छे मार्क्स दिये। 

फिल्म को मिले 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज  

एक मीडिया कन्सल्टिंग फर्म ने दावा किया है कि पहले हफ्ते में फिल्म ने 6 मिलियन यानी 60 लाख व्यूज पार कर लिए हैं। वरुण ने सोशल मीडिया में पोस्ट की है, जिसमें उनका वीडियो भी है। वरुण ने लिखा- दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है। हम 14 से ज्यादा देशों में नम्बर एक पर चल रहे हैं और तकरीबन सभी देशों में टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस फिल्म के जरिए वरुण और जाह्नवी पहली बार साथ आये हैं। वहीं, नितेश तिवारी के साथ भी दोनों ने पहली बार काम किया है। नितेश ने छिछोरे के बाद एक और बेहतरीन फिल्म दी है। छिछोरे की तरह बवाल भी सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है। 

बवाल पहले 6 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसे ओटीटी पर उतारा गया। बवाल का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

इससे पहले वरुण की भेड़िया सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे अमर कौशिक ने निर्देशित किया था। भेड़िया, क्रीचर कॉमेडी फिल्म थी। सिनेमाघरों में फिल्म ज्यादा नहीं चली, पर ओटीटी पर खूब पसंद की गयी थी।