विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

February OTT Web Series: 'आर्या' का सफर इस महीने खत्म, 'पोचर' समेत इन सीरीज का हो जाएगा शुरू

Published: Thu, 01 Feb 2024 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2024 08:24 PM (IST)

February OTT Web Series फरवरी की बहुप्रतीक्षित रिलीज सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या है जिसका सफर खत्म हो रहा है। ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली वेब सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली वेब सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. फरवरी में ओटीटी पर वेब सीरीज की लम्बी कतार है
  2. आर्या 3 के दूसरे सीजन का अंतिम भाग रिलीज हो रहा है
  3. कुछ दिलचस्प डॉक्यु सीरीज भी आ रही हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौसम सर्द है, लेकिन ओटीटी का माहौल गरम है। साल के दूसरे महीने फरवरी में वेब सीरीज की लाइन लदी हुई है।

इम महीने कुछ दिलचस्प वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनका दर्शकों को काफी अर्से से इंतजार था। इनमें एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी सीरीज शामिल हैं। सुष्मिता सेन की सीरीज आर्या का सफर भी इस महीने खत्म हो जाएगा। कुछ नई दिलचस्प सीरीजों का सफर इस महीने शुरू होगा।

मिस परफेक्ट

2 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तेलुगु फैमिली कॉमेडी सीरीज आ रही है। यह तेलुगु समेत तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली और मराठी में भी स्ट्रीम होगी। 

मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ

अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 फरवरी स्पाइ एक्शन सीरीज मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ आ रही है। इस सीरीज में डोनाल्ड ग्लोवर और माया अर्सकीन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें: February OTT Web Series: 'आर्या' का सफर इस महीने खत्म, 'पोचर' समेत इन सीरीज का हो जाएगा शुरू

हेलो सीजन-2 

8 फरवरी को जियो सिनेमा पर हेलो वेब सीरीज का दूसरा सीजन स्ट्रीम होगा। यह एक्शन-एडवेंचर साइ फाइ सीरीज है। 

वन डे

8 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही वन डे अंग्रेजी ड्रामा सीरीज है, जो इसी नाम के नॉवल पर बनी है। 

आर्या सीजन 3 पार्ट 2

सुष्मिता सेन स्टारर सीरीज के तीसरे सीजन का आखिरी भाग 9 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। सुष्मिता अपने दुश्मनों को उनके अंजाम तक पहुंचाती दिखेंगी। इस सीरीज से एक्ट्रेस ने ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था।

अल्फा मेल्स सीजन 2 

अल्फा मेल्स का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर 9 फरवरी को रिलीज हो रहा है। यह महिलाओं की दुनिया में अपने वजूद को तलाशते पुरुषों की कहानी है।

लव इज ब्लाइंड सीजन- 6

ये रोमांटिक सीरीज है इसका छठा सीजन नेटफ्लिक्स पर वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को आ रहा है।

हाउस ऑफ निन्जाज

यह जापानी शो नेटफ्लिक्स पर 15 फरवरी को स्ट्रीम होगा।

टोक्यो वाइस सीजन 2

यह शो टोक्यो के अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाता है। लायंसगेट प्ले पर शो 16 फरवरी से स्ट्रीम किया जा सकेगा। 

बाफ्टा अवॉर्ड्स 

18 फरवरी को लायंसगेट प्ले पर 77वें बाफ्टा अवॉर्ड्स का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 

अवतार द लास्ट एयरबेंडर

नेटफ्लिक्स पर 22 फरवरी को अवतार द लास्ट एयरबेंडर शो स्ट्रीम किया जाएगा। यह फैंटेसी एडवेंचर शो है।

अपार्टमेंट 404

कोरियन थ्रिलर शो प्राइम वीडियो पर 24 फरवरी से आएगा।

पोचर

मलयालम सीरीज 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पोचर हाथी दांत के तस्करों की कहानी है।

द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी- बरीड ट्रुथ

नेटफ्लिक्स पर 23 फरवरी को डॉक्यु सीरीज रिलीज हो रही है, जो मुंबई की बेहद चर्चित शीना बोरा मर्डर केस पर आधारित है। इस केस में इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी ही बेटी के कत्ल का आरोप लगा था। 

पॉवर बुक 3- रेजिंग कानन

23 फरवरी को लायंसगेट प्ले पर पॉवर बुक 3 रिलीज होगी। 

शोगुन

यह जापानी फैंटेसी शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 27 फरवरी को स्ट्रीम किया जा सकेगा।

अमेरिकन मर्डर्स- द ऑक्टोपस कॉन्सपिरेसी

यह अमेरिकन डॉक्यु सीरीज है, जिसमें एक इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के कत्ल की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक राजनीतिक साजिश की पड़ताल में जुटा था। इस साजिश को ऑक्टोपस नाम दिया गया था। सीरीज 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इवाजु

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एनिमेशन कॉमेडी सीरीज 28 फरवरी को आएगी।

द इम्पोसिबल एअर 

28 फरवरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही कोरियन सीरीज में एक बड़े बिजनेस को हथियाने की साजिशों को दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: February OTT Movies- ओटीटी पर इस महीने कॉमेडी, हॉरर और दहशत का राज, 'भक्षक' समेत रिलीज हो रहीं इतनी फिल्में