विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Web Series & Movies This Week: पिचर्स 2, काठमांडू कनेक्शन 2... इस हफ्ते ओटीटी पर छाये रहेंगे सीक्वल्स

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2022 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2022 12:22 PM (IST)

OTT Web Series Movies This Week साल के आखिरी दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड और हॉलीवुड का ऐसा कंटेंट ...और पढ़ें

Upcoming OTT Movies and Web Series This Week. Photo- Instagram
Upcoming OTT Movies and Web Series This Week. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का दायरा साल 2022 में थोड़ा और बड़ा हुआ। सभी प्लेटफॉर्म्स ने अपनी ओरिजिनल्स स्ट्रीम कीं तो कई ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं जिन्होंने सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी का रास्ता अपनाया। अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं का कंटेंट भी खूब देखा गया। साउथ की फिल्में और कोरियन सीरीज का क्रेज भी इस साल देखा गया। इस हफ्ते भी कई दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में आ रही हैं। हालांकि, हिंदी फिल्मों की संख्या कम है। अंग्रेजी फिल्मों और वेब सीरीज की संख्या ज्यादा रहेगी। चलिए, आपको बताते हैं पूरी लिस्ट।

21 दिसम्बर

नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज एमिली इन पेलिस का तीसरा सीजन स्ट्रीम किया जा रहा है। यह अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। इस शो के पहले दोनों सीजन काफी पसंद किये गये थे।

प्राइम वीडियो पर टॉम क्लेंसीज जैक रायन सीजन 3 स्ट्रीम होगा। यह स्पाइ एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें जैक रायन का किरदार जॉन क्रैसिंस्की निभाते हैं। यह सीआईए के एक एजेंट के बारे में है।

एमएक्स प्लेयर पर सेल्समैन ऑफ द ईयर स्ट्रीम किया जा रहा है। यह मिनी सीरीज है, जिसमें दलाल हुसैन और एहसास चन्ना लीड रोल्स में हैं।

22 दिसम्बर

नेटफ्लिक्स पर एलिस इन बॉर्डरलैंड का दूसरा सीजन स्ट्रीम किया जाएगा। यह जापानी सीरीज है, जो अंग्रेजी और हिंदी में भी स्ट्रीम की जाएगी। शिनसुके सातो निर्देशित एलिस इन बॉर्डरलैंड का पहला सीजन काफी कामयाब रहा था। मूल रूप से यह इसी नाम की कॉमिक्स पर आधारित है। 

23 दिसम्बर

जी5 पर टीवीएफ की सीरीज पिचर्स का दूसरा सीजन आ रहा है। पहला सीजन 2015 में आया था और अब 7 साल बाद दूसरा सीजन स्ट्रीम होगा। पहले सीजन में नवीन कस्तूरिया, अरुणाभ कुमार और जितेंद्र कुमार ने लीड रोल्स निभाये थे। हालांकि, दूसरे सीजन में जितेंद्र नहीं हैं। सिकंदर खेर, रिद्धि डोगरा और आशीष विद्यार्थी भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी फिल्म ग्लास अनियन- अ नाइव्स आउट मिस्ट्री रिलीज हो रही है। यह 2019 में आयी नाइव्स आउट का सीक्वल है। फिल्म में डैनियल क्रेग, एडवर्ड नॉरटन, जेनेल मोनाए, कैथरीन हान, केट हडसन समेत कई जाने-माने कलाकार अहम किरारों में दिखेंगे। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के बाद ग्लास अनियन सीधे ओटीटी पर आ रही है।

सोनी लिव पर वेब सीरीज काठमांडू कनेक्शन का दूसरा सीजन स्ट्रीम होगा। यह क्राइम थ्रिलर सीरीज है। अमित सियाल, अंशुमान पुष्कर, गोपाल दत्त और अक्षा परदसानी प्रमुख किरदारों में हैं। इसका पहला सीजन 2021 में आया था। 

नेटफ्लिक्स पर हिंदी फिल्म तारा वर्सेज बिलाल स्ट्रीम की जा रही है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनिया राठी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। निर्देशक समर इकबाल हैं। फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये दो विपरीत किरदारों के बीच प्रेम की कहानी है।

लायंसगेट प्ले पर डेंजरस लियेजंस फिल्म आ रही है। यह पीरियड रोमांटिक फिल्म है, जो 1988 में रिलीज हुई थी। पुरानी अंग्रेजी क्लासिक फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फिल्म किसी तोहफे की तरह है। फिल्म में ग्लेन क्लोज, जॉन मैल्कोविच, मिशेल फीफर, उमा थरमन और किआनु रीव्स प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

25 दिसम्बर

नेटफ्लिक्स पर क्रिसमस के मौके पर द विचर- ब्लड ओरिजिन रिलीज हो रही है। यह फैंटेसी मिनी सीरीज है। सोफिया ब्राउन, मिशेल येओह, मिनी ड्राइवर, लॉरेंस ओ फुआरेन मुख्य भूमिकाओं में हैं।