विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Panchayat की कुर्सी हिलाने आ गया TVF का ये नया शो, रिलीज के 5 दिनोंं में ही ऑडियंस के बीच मचाई खलबली

Published: Wed, 10 Jun 2026 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:17 PM (IST)

सोनी लिव की पॉपुलर सीरीज अपने सीजन पांच के साथ लौट चुकी है। इसने कुछ ही दिनों में 7 मिलियन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर वेब सीरीज गुल्लक (Gullak) अपने पांचवे सीजन के साथ लौट चुका है। ऐसे में TVF की ये हिट सीरीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस सीरीज ने रिलीज के महज पांच दिनों के भीतर सोनी लिव (Sony LIV) पर 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स हासिल कर लिए हैं।

द वायरल फीवर (TVF) की कहानियां हर जॉनर में अपने सच्चे और बेहद रिलेटेबल अंदाज के लिए हमेशा अलग हटकर दिखती हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि ये ऑडियंस के साथ एक गहरा इमोशनल कनेक्शन बनाती हैं। गुल्लक ऐसी ही पारिवारिक सीरीज का हिस्सा है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। TVF के इस चहेते स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा ने एक बार फिर मिश्रा परिवार के खूबसूरत सफर को आगे बढ़ाया है, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छू रहा है।

यह भी पढ़ें- Prime Video पर आते ही 7 एपिसोड की सीरीज ने किया कब्जा, सस्पेंस ड्रामा को IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

सीरीज में दिखाई गई मिश्रा परिवार की कहानी

मात्र पांच दिनों में 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स साफ दर्शाते हैं कि फैंस को इसकी वापसी का कितनी बेसब्री से इंतजार था और वे इससे कितना प्यार करते हैं। श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई कहानी गुल्लक' सीजन 5 में अन्नू मिश्रा की कहानी दिखाई गई है। अन्नू मिश्रा का रोल अनंत वी. जोशी ने निभाया है। सीरीज के जरिए जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार ने लीड रोल्स में वापसी की है।

Gullak (1)

Imdb पर क्या मिली रेटिंग

'सपने वर्सेस एवरीवन' के आईएमडीबी (IMDb) की टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में शामिल होने के साथ ही द वायरल फीवर (TVF) ग्लोबल कंटेंट स्पेस पर राज कर रहा है। दुनिया के टॉप 250 टीवी शोज की आईएमडीबी लिस्ट में शामिल दूसरे टीवीएफ शोज की बात करें तो इसमें 'टीवीएफ पिचर्स' 9.1 रेटिंग के साथ (64वें नंबर पर), 'पंचायत' 9.0 रेटिंग के साथ (70वें नंबर पर), 'गुल्लक' 9.1 रेटिंग के साथ (74वें नंबर पर), 'कोटा फैक्ट्री' 9.0 रेटिंग के साथ (86वें नंबर पर), 'एस्पिरेंट्स' 9.1 रेटिंग के साथ (130वें नंबर पर) और 'ये मेरी फैमिली' 8.9 रेटिंग के साथ (183वें नंबर पर) है।

टीवीएफ ने हाल ही की कई बड़ी रिलीज जैसे कि 'द डेविल वेअर्स प्राडा 2', 'एक दिन', 'शिवाजी', 'पैट्रियट' और नेटफ्लिक्स की 'ग्लोरी' को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- Gram Chikitsalay 2 OTT Release: 'भठकंडी' के लोगों का इलाज करने फिर लौट रहे डॉक्टर प्रभाव, रिलीज डेट आई सामने