विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 दिनों से Jio Hotstar पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है रोमांटिक-थ्रिलर, 12 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म को छोड़ा पीछे

Published: Sat, 27 Jun 2026 09:59 PM (IST)

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई रोमांटिक-थ्रिलर लगातार 8 दिनों से टॉप थ्री में ट्रेंड कर रहा है। यह सीरीज 'लाफ्टर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर हर दिन कुछ न कुछ नया रिलीज होता रहता है। हालांकि इनमें से कुछ ही फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं जो तीन चार दिनों तक नंबर वन या 2 पर ट्रेंड करती हैं। वरना बाकियों का हश्न तो वहीं होता है कि आईं और निकल गईं।

टॉप थ्री में बनाई जगह

आज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका दूसरा सीजन आया है और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहले से जमे हुए खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं 19 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई लेटेस्ट सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार के सीजन 2 (Thukra Ke Mera Pyaar) की। इस वक्त ये टॉप 3 में छाई हुई है। पहले नंबर पर'लाफ्टर शेफ' बना हुआ है। इस शो ने जनता को खूब एंटरटेन किया है और तीन सीजन के बाद भी इसकी पोजीशन को कोई हिला नहीं पाया है।

Thukra (2)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने थिएटर्स में पूरे किए 100 दिन, ओटीटी पर आने के बाद भी Box Office पर नई फिल्मों को दे रही टक्कर

इस हॉलीवुड फिल्म को छोड़ा पीछे

वहीं दूसरे नंबर पर प्यार, बदला और सत्ता की कहानी को दर्शाती ठुकरा के मेरा प्यार ट्रेंड कर रही है। इस तरह के टॉपिक को भारत में काफी पसंद किया जाता है यही वजह है कि इसके दूसरे सीजन को भी फैंस से उतना ही प्यार मिल रहा है। इस मामले में इसने साइंस फिक्शन अवतार फायर एंड ऐश को पीछे छोड़ दिया है। अवतार फायर एंड ऐश तीसरे नंबर पर कॉम्पीट कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में थिएटर रिलीज के समय 12000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिलीज के 8 दिनों में टॉप थ्री में जगह बनाए रखना ठुकरा के मेरा प्यार के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

Thukra (3)

क्या है सीरीज की कहानी?

सीरीज में कुलदीप की कहानी दिखाई गई है, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का है। उसे एक प्रभावशाली चौहान परिवार की लड़की, शानविका से प्यार हो जाता है। जब कुलदीप शानविका को शादी के लिए प्रपोज करता है, तो वह शुरू में मान जाती है और सब कुछ ठीक चल रहा होता है। लेकिन बाद में परिवार के साथ हो लेती है और कहती है कि कुलदीप ही उसके पीछे पड़ा है। ये बात कुलदीप को अंदर से चुभ जाती है और यहीं से प्यार, इंसाफ और बदले की कहानी शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 1 से 7 जुलाई तक OTT पर आएगा तूफान, नहीं रुकेगा एक सेकंड मनोरंजन; रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज