विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohanlal की बेटी की फिल्म ने ओटीटी पर जमाई हुकूमत, टॉप-10 में ट्रेंड कर रही सर्वाइवल थ्रिलर

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:56 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म ओटीटी पर जमकर धमाल मचा रही है।

विस्मया मोहनलाल की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

विस्मया मोहनलाल की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर धूम मचा रही है ये मूवी

  2. विस्मया मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म

  3. सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी हैं विस्मया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की तरह साउथ सिनेमा में भी स्टार किड्स का बोलबला देखने को मिलता है। इस मामले में नया नाम मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी और एक्ट्रेस विस्मया मोहनलाल (Mohanlal) का नाम शामिल हो रहा है, जिनकी एक लेटेस्ट फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है। विस्मया की डेब्यू मूवी फिलहाल ओटीटी पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है-

ओटीटी पर छाई विस्मया मोहनलाल की डेब्यू फिल्म

7 अगस्त 2026 को मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की पहली फिल्म थुडक्कम को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसका निर्देशन मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय फिल्म निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ ने किया है, जो इससे पहले 2018 और सारा जैसी शानदार फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले थुडक्कम (Thudakkam) को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर होगा मनोरंजन का भंडार, क्या-क्या होगा रिलीज?

Thudakkam ott release (1)

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर विस्मया मोहनलाल की थुडक्कम आपको ऑनलाइन देखने को मिलेगी। ओटीटी पर आने के बाद इस मूवी ने वहीं कमाल दिखाया है, जो थिएटर्स में दिखाया था। भाषा की मार्शल आर्ट्स और सर्वाइवल थ्रिलर के तौर पर थुडक्कम ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। जिसकी वजह से ये फिल्म अब जियो हॉटस्टार पर मस्ट वॉच बन गई है। 

Thudakkam ott release

गौर किया जाए थुडक्कम की कहानी के बारे में तो विस्मया मोहनलाल की इस फिल्म की कहानी मीनू (विस्मया) नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जोकि एक मार्शल आर्ट्स में माहिर लड़की हैं। हालांकि, उसके इलाके में रहने वाले लोगों और दोस्तों को उसके अतीत के बारे में भनक तक नहीं है।

सबकी भलाई करने वाली मूनी की जिंदगी में ट्विस्ट उस वक्त आता है, जब उसके अतीत का एक खतरनाक साइको किलर उसके पीछे पड़ जाता है। बाकी की कहानी जानने के लिए आप जियो हॉटस्टार पर थुडक्कम को स्ट्रीम कर सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

विस्मया मोहनलाल की डेब्यू फिल्म के तौर पर थुडक्कम ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल करके दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलयालम फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़, इसके साथ ही वर्ल्डवाइड 41 करोड़ से अधिक कमाई की है, जो ये बताने के लिए काफी है कि थुडक्कम एक हिट फिल्म रही है।

यह भी पढ़ें- OTT पर छाने को तैयार मोहनलाल की बेटी की डेब्यू फिल्म Thudakkam, कब और कहां रिलीज होगी विस्मया मोहनलाल की मूवी?