विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Night Manager Trailer: इंतजार खत्म! नींदें उड़ाने इस दिन आ रहा है द नाइट मैनेजर, जानें- कब और कहां देखें?

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Fri, 20 Jan 2023 12:26 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2023 01:35 PM (IST)

The Night Manager Release Date अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर द नाइट मैनेजर इसी नाम से आयी ब्रिटिश ...और पढ़ें

The Night Manager Release Date and Trailer. Photo- Instagram
The Night Manager Release Date and Trailer. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। The Night Manager Release Date and Trailer: साल 2023 में इस साल कई बेहतरीन और सितारों से सजी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन सीरीज से कई बॉलीवुड एक्टर्स ओटीटी स्पेस में डेब्यू भी करने जा रहे हैं।

इन्हीं में से एक है द नाइट मैनेजर, जिससे ऑदित्य रॉय कपूर ओटीटी की पारी शुरू कर रहे हैं। इस सीरीज का इंतजार कर रहे चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। द नाइट मैनेजर की रिलीज डेट की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी। साथ ही ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। इस सीरीज में आदित्य के साथ उनके मलंग पार्टनर अनिल कपूर लीड रोल में हैं। 

17 फरवरी को स्ट्रीम होगी सीरीज

अनिल कपूर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- एक आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल। नाइट मैनेजर का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है। शोभिता धुलिपाला और रवि बहल अहम किरदार में नजर आएंगे। सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

यह भी पढ़ें: OTT Releases- मिशन मजनू, छतरीवाली, फौदा 4... इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

Photo- Screenshot

द नाइट मैनेजर इसी नाम से आयी ब्रिटिश सीरीज का भारतीय रूपांतरण है, जो खुद इसी नाम के उपन्यास पर बनी थी। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कहानी को किस तरह भारतीय परिप्रेक्ष्य में बदला गया है। आदित्य का किरदार शान सेनगुप्ता एक सीक्रेट एजेंट है, जो होटल में नाइट मैनेजर के पद पर काम करता ह।

Photo- Screenshot

आर्म्स डीलर बने अनिल कपूर के किरदार का नाम शैलेंद्र रूंगटा है, जिसके पीछे इंडियन इंटेलीजेंस पड़ी हुई है, लेकिन उसे यकीन है कि उसे पकड़ा नहीं जा सकता। रूंगटा की लंका में सेंध लगाने के लिए तिलोत्तमा शोम नाइट मैनेजर को बुलाती है।

Photo- Screenshot

रूंगटा की पत्नी शैली के करीब रहकर उसका भरोसा का काम शान को दिया जाता है।  नाइट मैनजर के किरदार में आदित्य हैं, जो अनिल कपूर के किरदार से भिड़ते हुए नजर आएंगे। अनिल खतरनाक आर्म्स डीलर के रोल में हैं। 

आदित्य और अनिल इससे पहले मलंग में साथ आये थे। द नाइट मैनेजर, ओटीटी स्पेस में उन वेब सीरीज की लिस्ट को लम्बा करती है, जो विदेशी सीरीज का भारतीय रूपांतरण हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इससे पहले क्रिमिनल जस्टिस, होस्टेजेज, आउट ऑफ लव और आर्या जैसी सीरीज आ चुकी हैं, जो विदेशी भाषाओं की सीरीज पर आधारित हैं।