विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान भक्तों के लिए खुशखबरी! OTT पर आ रहा 'द लेजेंड्स ऑफ हनुमान' का सातवां सीजन, कब और कहां देखें सीरीज?

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 02:16 PM (IST)

जियो हॉटस्टार ने 'द लेजेंड्स ऑफ हनुमान' का सातवां सीजन अनाउंस कर दिया है। जानिए कब होगी रिलीज?

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में आजकल माइथोलॉजिकल स्टोरीज लाने का एक ट्रेंड सा चल रहा है। महाअवतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) की एनिमेटेड सीरीज ने खूब धमाका किया था। इसके बाद अभी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) सिनेमा में तहलका मचाए हुए है।

इस बीच एक और स्पेशल सीरीज ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं द लेजेंड्स ऑफ हनुमान (The Legends of Hanuman) के सीजन 7 की।

इसकी कहानी भगवान हनुमान के जीवन पर आधारित है लेकिन इसमें भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के जीवन से जुड़े पहलुओं को भी दिखाया जाएगा।

कब आएगी सीरीज?

इस एनिमेटेड शो में दमनदीप, शरद केलकर, दमनदीप सिंह बग्गन और संकेत म्हात्रे जैसे कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। इसका छठा सीजन 11 अप्रैल, 2025 रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Hanuman (11)

अब लगभग एक साल से भी ज्यादा समय बाद इसका अगला सीजन अनाउंस हुआ है। 'द लीजेंड्स ऑफ हनुमान' (The Legends of Hanuman) का सीजन 7, 23 अक्टूबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाला है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए सीजन का ट्रेलर शेयर किया और लिखा,'बजरंग-बली की कहानी का अगला अध्याय शुरू होने जा रहा है।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

क्या है द लेजेंड्स ऑफ हनुमान की कहानी?

इस सीरीज की कहानी भगवान हनुमान के साथ आगे बढ़ती है, जो एक बदलाव भरी यात्रा से गुजरते हैं और भगवान राम से मिलने के बाद उनकी सेवा करने का फैसला करते हैं। इसमें भगवान राम के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और अटूट वफादारी दिखाई गई है, जिसमें वे परछाईं की तरह हमेशा उनके साथ रहते हैं।

इस सीरीज को जीवन कांग और नवीन जॉन ने डायरेक्ट किया है। साकेत महात्रे ने श्रीराम की आवाज दी है जबकि सुरभि पांडे ने माता सीता और दमनदीप सिंह बग्गन ने हनुमान के लिए अपनी आवाज दी है।

यह भी पढ़ें- 55वें दिन बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का हुआ 'प्रमोशन', दृश्यम 3 की रिलीज से पहले आसमान से हुई 'नोटों की बारिश'

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 रिलीज से पहले ही बनी बवंडर, 20 करोड़ से ज्यादा हुई कमाई; Hanuman Ansh पर लगेगा ग्रहण?