विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओटीटी पर दिखेगी Mahabharat के वीर 'योद्धा' की कहानी, कब और कहां स्ट्रीम होगी पौराणिक सीरीज?

Published: Mon, 27 Jul 2026 03:50 PM (IST)

महाभारत पर आधारित आने वाले समय में एक और नई वेब सीरीज आने वाली है, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

महाभारत बेस्ड सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

महाभारत बेस्ड सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. महाभारत पर आधारित होगी सीरीज

  2. इस वीर योद्धा की दिखाई जाएगी कहानी

  3. इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाकाव्य महाभारत सिनेमा जगत का सबसे लोकप्रिय माइथोलॉजिकल जॉनर माना जाता है। बी आर चोपड़ा के महाभारत टीवी सीरियल से लेकर अब तक कई सारे धारावाहिक, फिल्म और सीरीज का निर्माण किया जा चुका है। अब इस मामले में एक और नई सीरीज द लीजेंड ऑफ करण का नाम शामिल हो रहा है, जिसमें महाभारत के वीर योद्धा कर्ण की कहानी को दर्शाया जाएगा। 

द लीजेंड ऑफ करण (The Legend Of Karna) नामक इस अपकमिंग वेब सीरीज को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

कब आएगी द लीजेंड ऑफ करण 

महाभारत के सबसे लोकप्रिय और चर्चित पात्र में कर्ण का नाम शामिल होता है। अब उनके व्यक्तिगत जीवन पर आधारित द लीजेंड ऑफ करण का निर्माण किया गया है। इससे पहले आपको अर्जुन और भगवान कृष्ण जैसे महाभारत पात्रों पर सीरीज और टीवी शोज देखने को मिले होंगे। 

यह भी पढ़ें- करोड़ों का मालिक बना Mahabharat का 'अभिमन्यु,' एक्टिंग छोड़कर छाप रहा मोटा पैसा, जीता है लग्जरी लाइफ

ऐसा पहली बार होगा जब कर्ण पर कोई सोलो सीरीज बन रही है। ये एक एनिमेटेड वेब सीरीज है, जिसका निर्माण ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की कल्ट एनिमेटेड माइथोलॉजिक वेब सीरीज फ्रेंचाइजी द लीजेंड ऑफ हनुमान के मेकर्स द्वारा किया गया है।

The Legend of Karna series

बात की जाए द लीजेंड ऑफ करण की ओटीटी रिलीज की तरफ तो पौराणिक कहानी वाली इस सीरीज को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर 31 जुलाई 2026 को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

फैंस की एक्साइटमेंट हुई हाई

ऐसे में अगर आप भी महाभारत के पात्रों में रुचि रखते हैं तो द लीजेंड ऑफ करण आपके लिए एक मस्ट वॉच वेब सीरीज साबित हो सकती है। हाल ही में द लीजेंड ऑफ करण का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर दिया है। वे इस माइथोलॉजिकल सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'कर्ण से लेकर अश्वत्थामा' तक, Kalki 2 में खुलेंगे अनसुने रहस्य, 'महाभारत' से कनेक्शन पर नाग अश्विन की दो टूक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।