विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The 50 Premiere: बदलने वाली रियलिटी शो की किस्मत, कब और कहां देखें द फिफ्टी का प्रीमियर?

Published: Sun, 01 Feb 2026 05:36 PM (IST)

The 50 Grand Premiere: रियलिटी शो की फेहरिस्ट में अब एक और नए शो का नाम शामिल होने जा रहा ...और पढ़ें

कहां देखें द फिफ्टी शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कहां देखें द फिफ्टी शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. द फिफ्टी का ग्रैंड प्रीमियर जल्द होगा शुरू

  2. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग

  3. टीवी पर यहां देखें ये नया रियलिटी शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर एक नए रियलिटी शो की शुरुआत होने जा रही है, जिसका नाम द फिफ्टी है। बीते साल बिग बॉस सीजन 19 ग्रैंड फिनाले के दौरान इस शो की घोषणा की गई थी। तब से लेकर अब तक हर कोई इस शो का इंतजार कर रहा है। 

अब द फिफ्टी टीवी से लेकर ओटीटी तक छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये रियलिटी शो कब और कहां शुरू होने जा रहा है। इसका ग्रैंड प्रीमियर आपको कहां देखने को मिलेगा। 

कब शुरू हो रहा है द फिफ्टी?

गौर किया जाए द फिफ्टी की शुरुआत की तरफ तो 1 फरवरी यानी आज से ये रियलिटी शो छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी तक दिखाया जाएगा। बिग बॉस की तरह इसको पहले ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, उसके बाद आप टीवी पर इसका आनंद ले सकते हैं। रविवार की रात इसके ग्रैंड प्रीमियर का आगाज होगा।

यह भी पढ़ें- Fans की लग गई लॉटरी! 'The 50' के मेकर्स ने दिया सरप्राइज, अब घर बैठे आप भी जीत सकते हैं 50 लाख रुपये

the 50 premiere

कहां देखें द फिफ्टी?

दरअसल द फिफ्टी को मशहूर ओटीटी प्लेफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आज रात 9 बजे से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा आप इस नए रियलिटी शो को रात 10:30 बजे से टीवी चैनल कलर्स पर पर देख सकते हैं। अगर आप भी द फिफ्टी का इंतजार कर रहे हैं तो 1 फरवरी से इसे देखना बिल्कुल भी न भूलें। 

the 50 premiere (1)

क्या है शो का कॉन्सेप्ट?

रियलिटी शो की किस्मत अब बदलने वाली है। इसका अंदाजा शो के कॉन्सेप्ट से लगाया जा सकता है। आमतौर पर रियलिटी शो में 15-20 कंटेस्टेंट्स देखने को मिलते हैं। लेकिन द फिफ्टी में 50 कंटेस्टेंट्स एक साथ नजर आएंगे। शो में दिखाया जाएगा कि ये सभी सदस्य टास्क करेंगे और उसमें जो विजेता होगा, उसका फैसला होस्ट नहीं, बल्कि ऑडियंस करेगी।

50 कंटेस्टेंट्स को 10-10 सदस्यों के हिसाब से 5 टीमों में बांटा जाएगा और इनमें आपस में मुकाबला देखने को मिलेगा। जो टीम टास्क की विनर बनेगी, वह हारी हुई टीम के सदस्य को नॉमिनेट कर सकती है। शो को जीतने वाले को 50 लाख का इनाम भी मिलेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो द फिफ्टी एक बेहद रोमांचक रियलिटी शो साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- ले बेटा! The 50 शुरू होते ही इन 2 कंटेस्टेंट के बीच हुई हाथापाई, निकाली अपनी पुरानी खुन्नस