विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stranger Things 4: टूट गया Squid Game का रिकॉर्ड, 'स्ट्रेंजर थिंग्स 4' बना नेटफ्लिक्स का सबसे अधिक देखा जाने वाला शो

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2022 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:28 AM (IST)

Stranger Things 4 नेटफ्लिक्स पर अभी तक हाइएस्ट व्यूअरशिप का रिकॉर्ड स्क्विड गेम के नाम था जो एक कोरियाई शो ...और पढ़ें

Stranger Things 4 Highest Viewed English Web Series. Photo- Instagram
Stranger Things 4 Highest Viewed English Web Series. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स के कोरियन शो स्क्विड गेम ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। नेटफ्लिक्स का यह सबसे अधिक देखा जाना वाला शो बना। भारत समेत पूरी दुनिया में इस शो की खूब चर्चा हुई थी। यह पहला शो था, जिसने एक बिलियन आवर्स की रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल की थी। 

अब स्क्विड गेम का रिकॉर्ड टूटने का वक्त आ गया है। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ा है फैंटेसी-थ्रिलर शो स्ट्रेंजर थिंग्स के सीजन 4 ने, जो इस वक्त प्लेटफॉर्म के सबसे ज्यादा देखे गये शोज में शामिल है। वहीं, इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पहला अंग्रेजी शो है। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, स्ट्रेंजर थिंग्स 4 को 1.15 बिलियन आवर्स से अधिक व्यूअरशिप मिली है। 

शो का निर्देशन डफर ब्रदर्स ने किया है और इसकी कहानी 80 के दौर में स्थापित की गयी है। शो में विनोना रायडर और मिली बॉबी ब्राउन लीड रोल्स निभाते हैं। चौथा सीजन 2 किस्तों में स्ट्रीम किया गया था। एपिसोड्स का पहला सेट 27 मई को स्ट्रीम किया गया था, जबकि बचे हुए एपिसोड्स पहली जुलाई को रिलीज कर दिये गये थे। पहले 28 दिनों में चौथे सीजन को 1.15 बिलियन घंटे देखा गया है। पहले सात एपिसोड्स 930.32 मिलियन घंटे देखे गये थे, जबकि 27 जून से 3 जुलाई के बीच कुल 301.28 मिलियन स्ट्रीमिंग आवर्स में से 221 मिलियन आवर्स बाकी दो एपिसोड्स को मिले।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स के सभी ओरिजिनल्स में सिर्फ स्क्विड गेम को पहले 28 दिनों में 1.65 मिलियन आवर्स मिले थे। अब स्ट्रेंजर थिंग्स 4 के आखिरी दो एपिसोड्स के 28 दिन पूरे होने के बाद यह शो स्क्विड गेम से आगे निकल जाएगा। अब इस सीरीज का पांचवां सीजन चर्चा में है, जिसको लेकर सोशल मीडिया में तमाम तरह की जानकारियां साझा की जा रही हैं। 

बुधवार को नेटफ्लिक्स ने टॉप 10 शोज की जो जानकारी साझा की, उसके मुताबिक भारत में भी स्ट्रेंजर थिंग्स 4 पहले पायदान पर चल रहा है, जबकि शी- सीजन 2 दूसरे स्थान पर है। शी का पहला सीजन, स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन एक और दो, द अम्ब्रेला एकेडमी सीजन 3, मनी हाइस्ट कोरिया, घोस्ट डॉक्टर टॉप 10 में शामिल हैं। फिल्मों में आयुष्मान खुराना की अनेक टॉप 10 की लिस्ट में टॉप पर है।