Move to Jagran APP

State of Siege 26/11: मुंबई हमलों पर आधारित आ रही है ज़ी-5 ओरिजिनल वेब सीरीज़, इस दिन होगी रिलीज़

State of Siege 26/11 ज़ी-5 की ओरिजिनल वेब सीरीज़ स्टेज़ ऑफ़ सीज़ 26/11 भी मुंबई हमलों पर आधारित है। यह वेब सीरीज़ 20 मार्च को रिलीज़ होगी।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 05:20 PM (IST)
State of Siege 26/11: मुंबई हमलों पर आधारित आ रही है ज़ी-5 ओरिजिनल वेब सीरीज़, इस दिन होगी रिलीज़
State of Siege 26/11: मुंबई हमलों पर आधारित आ रही है ज़ी-5 ओरिजिनल वेब सीरीज़, इस दिन होगी रिलीज़

 नई दिल्ली, जेएनएन। State of Siege 26/11: 26 नंवबर 2008 को मुंबई पर आतंकवादी हमले हुए। इस की दहशत की गूंज आज भी भारत में लोगों के बीच महसूस होती है। इस हमलों को लेकर अब एक वेब सीरीज़ आने वाली है। ज़ी-5 की ओरिजिनल वेब सीरीज़ 'स्टेज़ ऑफ़ सीज़ 26/11' भी मुंबई हमलों पर आधारित है। यह वेब सीरीज़ 20 मार्च को रिलीज़ होगी। इस सीरीज़ का ट्रेलर भी आ चुका है। 

loksabha election banner

ट्रेलर में दिखा गया है कि कुछ लोगों को ज़िहाद के नाम पर उकसाया जा रहा है। इसके बाद आतंकवादी पानी के रास्ते मुंबई में घुसते हैं। इसके बाद टीवी पर इस बात की घोषणा होती है कि मुंबई पर हमला हो गया है। ताज होटल में आतंकवादी घुसकर हमले कर रहे हैं। पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके बाद आती है सेना। हालांकि, ट्रेलर में दिखाया गया है कि टीवी और मीडिया की वजह से आतंकवादियों को स्ट्रैटिज़कल फायदा भी मिल रहा है। 

ट्रेलर में एक तरीके से पूरा घटनाक्रम दिखाया गया है। इसे देखकर लगता है कि मुंबई हमलों की घटना को क्रमबद्ध तरीके से दिखाया गया है। इससे पहले इस 'होटल मुंबई' नाम की  एक फ़िल्म आ चुकी है। इसमें अनुपम खेर और देव पटेल मुख्य भूमिका में थे। अब फैंस के दिल में सवाल होगा कि आखिरी यह इस फ़िल्म से कितना अलग है। वहीं, यह भी देखना होगा कि इसमें क्या अलग दिखाया गया है?  कहानी मुख्य रूप से एनएसजी के ऑपरेशन पर आधारित है। 

इस वेब सीरीज़ में अर्जुन बाजवा, करण सिंह छाबरा, अर्जुन बिजलानी, ज्योती गौबा और शाकिब सलीम अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं, Matthew Leutwyler ने इस वेब सीरीज़ ने निर्देशित किया है। वहीं, इसे संदीप उन्नीथान की किताब पर आधारित है। अब देखना है कि लोगों यह वेब सीरीज़ दर्शकों को कितना पसंद आती है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.