OTT पर छाने को तैयार थलापति विजय के बेटे की पहली फिल्म, कब और कहां रिलीज होगी जेसन संजय की Sigma?
क्या आप भी थलापति विजय (Thalapathy Vjay) के बेटे जेसन संजय की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं? ...और पढ़ें
-1793090235799_m.webp)
ओटीटी पर छाने को तैयार जेसन संजय की फिल्म
HighLights
ओटीटी पर छाने को तैयार जेसन संजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी जेसन की फिल्म
जेसन संजय ने 'सिग्मा' से किया डायरेक्टोरियल डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म सिग्मा 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और अब यह डिजीटली स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
'सिग्मा' (Sigma) में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के बेटे जेसन संजय ने किया है। यह फिल्म तमिल सिनेमा में जेसन संजय के निर्देशन का डायरेक्टोरियल (डेब्यू) है। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, अब यह फिल्म इसी महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है।
कब और कहां देखें सिग्मा?
'सिग्मा' का प्रीमियर 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर होगा। तमिल के अलावा, यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
-1793090392326.webp)
क्या है सिग्मा की कहानी?
'सिग्मा' चेन्नई के एक तेज-तर्रार रेडियो जॉकी, गुरु की कहानी है, जो छिपकर खजानों की तलाश करता है। एक डील के फेल हो जाने के कारण वह भारी आर्थिक संकट में फंस जाता है, जिससे उसकी बहन का परिवार और उसका करीबी दोस्त भी मुश्किल में पड़ जाते हैं।
काफी पैसों की जरूरत के चलते, गुरु एक ऐसा काम स्वीकार कर लेता है जिसमें उसे पेरुमल का एक छिपा हुआ हिसाब-किताब ढूंढ़कर लाना होता है। पेरुमल एक ताकतवर बिजनेसमैन है, जो एक बहुत बड़ा अंडरग्राउंड नेटवर्क चलाता है। लेजर मिलने के बाद, जिस व्यक्ति ने गुरु को काम पर रखा था, वही उसे धोखा दे देता है। पेरुमल उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा कर लेता है और उसके करीबी दोस्त को बंधक बना लेता है, साथ ही लेजर और बहुत बड़ी रकम की मांग करता है।
-1793090410157.webp)
बाजी पलटने के इरादे से, गुरु पेरुमल के उस अंडरग्राउंड वॉल्ट (तिजोरी) को निशाना बनाता है, जो एक आलीशान कैसीनो के नीचे है और कड़ी सुरक्षा से घिरा हुआ है। इसके बाद वह अपनी एक टीम बनाता है जो अलग-अलग कामों को करने में माहिर है।
यह टीम एक हाई-प्रोफाइल VIP इवेंट के दौरान कैसीनो में घुस जाती है। तो क्या गुरु की टीम पेरुमल के खजाने को खोज पाएगी? क्या पेरुमल को उसके प्लान के बारे में पता लग जाएगा? या फिर कहानी में कुछ और ही छिपा है? ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
'सिग्मा' की कास्ट और क्रू
'सिग्मा' में मुख्य भूमिका में संदीप किशन हैं। उनके साथ फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अनबू थसन, योग जापी और शीला राजकुमार अहम किरदारों में नजर आते हैं। कैथरीन ट्रेसा एक डांस नंबर में कैमियो करती हैं। यह फिल्म जेसन संजय (Jason Sanjay) के निर्देशन में बनी पहली फिल्म (डायरेक्टोरियल डेब्यू) है। थमन एस ने संगीत दिया है।
