विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukranu Official Trailer: मिर्ज़ापुर के 'मुन्ना भइया' बने बेचारा 'इंदर', सरकार ने लगा दी है उन पर इमरजेंसी

By Rajat SinghEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 06:45 PM (IST)

Shukranu Official Trailer सच्ची घटना से प्रेरित कहानी को 14 फरवरी को जी-5 पर रिलीज़ किया जाएगा। इस कहानी का ...और पढ़ें

Shukranu Official Trailer: मिर्ज़ापुर के 'मुन्ना भइया' बने बेचारा 'इंदर', सरकार ने लगा दी है उन पर इमरजेंसी
Shukranu Official Trailer: मिर्ज़ापुर के 'मुन्ना भइया' बने बेचारा 'इंदर', सरकार ने लगा दी है उन पर इमरजेंसी

 नई दिल्ली, जेएनएन। इंदिरा गांधी सरकार ने साल 1975 में देश में इमरजेंसी लगा दी थी। इसके बाद उस दौरान जनसंख्या नियंत्रण का काम शुरू किया गया। इसके बाद ना उम्र देखी गई और ना ही घर्म, लोगों की नसबंदी की गई।  'इंदर'  के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई है। उसके हाथ में अब टूटे हुए इमोशन के साथ सिर्फ तेल का डिब्बा है, जो नसबंदी के बाद पकड़ा दिया गया। 

इस सच्ची घटना से प्रेरित कहानी को 14 फरवरी को जी-5 पर रिलीज़ किया जाएगा। इस नसबंदी कहानी वाली ओरिजिनल फ़िल्म का नाम है 'शुक्राणु: हुई इमोशन की नसबंदी'। इस फ़िल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में 'इंदर' की कहानी दिखाई है। नसबंदी के बाद उसकी शादी हो गई है। उसके सामने कई समस्याएं हैं। वहीं, इस बीच उसे दूसरी लड़की से प्यार भी हो जाता है। मामला तब फंस जाता है, जब उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गई है। अब इंदर के सामने सवाल है कि नसबंदी के बाद बच्चा कैसे हुआ? 

इस फ़िल्म में इंदर का किरदार दिव्येंदु शर्मा निभा रहे हैं। इसके अलावा उनके साथ श्वेता बसु प्रसाद और शीतल ठाकुर स्क्रीन शेयर कर रही हैं। दिव्येंदु इससे पहले मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ में नजर आ चुके हैं। उनका मुन्ना भइया का किरदार खूब सुर्खियां बटोर चुका है। वहीं, फ़िल्म को विष्णु देव हलदर ने डायरेक्ट किया है। विष्णु इससे पहले दो फ़िल्में और भी बना चुके हैं। उन्हें सोशल इशू कैटेगरी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

फरवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज़

आपको बता दें कि ओटीटी के हिसाब से फिलहाल फरवरी में कई फ़िल्में और वेब सीरीज़ आनी वाली हैं। इसमें 7 फरवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर 'अफ़सोस' आएगी। इसे अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अपनी नई ओरिजिनल वेब सीरीज़ 'ताज महल 1989' की घोषणा की है। इस वेब सीरीज़ को 14 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।