यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Star Vs Food Survival: संजय दत्त, सुनील शेट्टी से मौनी रॉय तक, कभी जंगल कभी पहाड़ों पर दिखाएंगे कुकिंग स्किल्स
Star Vs Food Survival सितारों की लाइफस्टाइल में हर किसी की दिलचस्पी होती है। वो कहां रहते हैं? कैसे रहते ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सितारों के कुकिंग स्किल्स का इम्तिहान लेने डिस्कवरी चैनल पर नया शो शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम है- स्टार्स वर्सेज फूड सरवायवल। नाम से ही जाहिर है कि सितारों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सरवाइव करने के लिए उन्हें अपने खाने का इंतजाम करना होगा।
वार्नर ब्रदर्स निर्मित फूड रिएलिटी शो को डिस्कवरी+ और डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। यह टीवी शो "स्टार वर्सेज फूड" का दूसरा सीजन है। शो का प्रीमियर 9 अक्टूबर 2023 से होगा।
क्या है शो का फॉर्मेट?
सेलिब्रेटेड शेफ रणवीर बरार दो लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज पर सितारों को लेकर जाएंगे। शो में इन जगहों पर पहुंचने के एंडवेंचर के साथ सितारों की पसंद के खाने और व्यंजनों की कहानियां दिखायी जाएंगी। शो में सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अपारशक्ति खुराना, मौनी रॉय और नकुल मेहता जंगल और पहाड़ पर खाना बनाते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Duranga Season 2- दूसरे सीजन में चौंकाने वाला है अमित साध का किरदार, मोशन पोस्टर में दिखी पहली झलक
 (1).jpg)
सितारों के सामने दोहरी चुनौतियां होंगी। दुर्गम इलाकों की कठिन परिस्थितियों के बीच जिंदा रहने के कारनामे शो का रोमांच बढ़ाएंगे। स्टार वर्सेज फूड सरवाइवल शो के हर एपिसोड में शेफ रणवीर बरार को अलग-अलग सेलिब्रिटी के साथ दिखाया जाएगा।
वह भारत के जंगलों में भोजन पकाने के लिए जंगली चीजों को स्वादिष्ट व्यंजनों के रूप में बनाते हुए दिखाई देंगे। शो में साहसिक कार्यों से लेकर जंगलों में कम उपयोग होने वाली चीजों से खाने की डिश को तैयार करने तक के बारे में हर एपिसोड में दिखाया जाएगा। इस क्रम में शो कुर्ग से लेकर हिमाचल प्रदेश का ठंडा रेगिस्तान कहे जाने वाले स्पीति तक का सफर करेगा।
नामी सितारों का साथ सम्मान की बात
स्टार्स वर्सेज फूड सरवाइवल के होस्ट शेफ रणवीर बरार ने कहा-
शो के मेजबान के रूप में भारतीय सिनेमा के कुछ प्रतिभाशाली सितारों से मिलना और देश के कुछ छिपे हुए मजेदार व्यंजनों की खोज करना वास्तव में सम्मान की बात है। इस सीजन में हम कुर्ग और स्पीति की लुभावनी जगहों पर खाना पकाने के साथ मेहमानों को इलाके के आसपास की चुनौतियों का सामना करते हुए देखेंगे। जंगल में इन बॉलीबुड सितारों को देखना दिलचस्प है।
वार्नर ब्रदर्स में लाइफस्टाइल क्लस्टर प्रमुख साई अभिषेक ने कहा कि हमने कई सितारों को रसोई में चुनौतियों से जूझते हुए देखा है, लेकिन इस सीजन में हम उन्हें उनके आराम वाले जीवन से बाहर ले जा रहे हैं और उनके जीवित रहने के कौशल को दिखाने के लिए जंगली इलाकों में ले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Loki Season 2- इस तारीख को होगी 'लोकी' की वापसी, MCU की सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज डेट पक्की
