Move to Jagran APP

'सचिव जी' को छोड़ किसी और के साथ नजर आईं प्रधान जी की बेटी 'रिंकी', लोग बोले- 'देख रहा है न बिनोद...'

Panchayat 2 Binod And Rinky Photo पंचायत 2 फेस बिनोद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी और प्रधान जी की बेटी रिंकी की तस्वीर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 08:42 AM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 08:42 AM (IST)
'सचिव जी' को छोड़ किसी और के साथ नजर आईं प्रधान जी की बेटी 'रिंकी', लोग बोले- 'देख रहा है न बिनोद...'
Panchayat 2 Binod And Rinky Photo (Image- Instagram)

नई दिल्ली, देएनएन। बेव सीरीज पंचायत के दूसरे सीजन ने भी ओटीटी पर धूम मचा दी। इसके हर कलाकार घर-घर में बेहद पॉपुलर हैं। आलम ये है कि घटना चाहे देश के किसी भी कोने में घटे, 'बनराकस' ये कहते हुए नजर आते हैं 'देख रहा है न बिनोद'। सोशल मीडिया पर 'बनराकस' और 'बिनोद' के मीम्स की बाढ़ आ गई है। अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे प्रधान जी और सचिव जी के दिलों की धड़कनें बढ़ना तय है। दरअसल, फुलेरा की प्यारी 'रिंकी' सचिव जी को छोड़ किसी और के गले में बाहें डाले नजर आ रही हैं।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिनोद का किरदार निभा रहे अशोक अशोक पाठक और प्रधान जी की बेटी रिंकी यानी सानविका की एक तस्वीर वायरल हो रही है। रिंकी बड़े प्यार से बिनोद के गले में हाथ डाले खड़ीं हैं और अशोक अपनी वहीं सिग्नेचर स्माइल दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए सानविका ने कैप्शन में लिखा- भगवान के बाद कोई सब कुछ देख रहा है तो वो है बिनोद, आराम कर लो... आंखें दुख गई होंगी अशोक पाठक। हमारा अपना ह्यूम सीसीटीवी।' इसके साथ उन्होंने फैंस के लिए लिखा- 'देख रहा है बिनोद' लिख अपनी क्रिएटिविटी से भर दें।'

View this post on Instagram

A post shared by Sanvikaa (@sanvikkaa)

रिंकी की ख्वाहिश हो और लोग पूरी ना करें, ऐसा कैसे हो सकता है। तो लोगों ने भी इस पोस्ट को देखते ही देखते वायरल कर दिया। एक यूजर ने लिखा- देख रहा है न बिनोद, कैसे तेरी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया जा रहा है'। तो दूसरे ने लिखा 'ये तो सचिव जी के साथ धोखा है..'

View this post on Instagram

A post shared by Sanvikaa (@sanvikkaa)

View this post on Instagram

A post shared by Sanvikaa (@sanvikkaa)

View this post on Instagram

A post shared by Sanvikaa (@sanvikkaa)

बता दें कि बिनोद का किरदार निभा रहे अशोक पाठक के अभिनय के कायल एक्टर पंकज त्रिपाठी भी हैं। हाल ही में एक टीवी शो में पहुंचे पंकज त्रिपाठी ने अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार को बेहतरीन एक्टर बताया। अशोक ने धन्यवाद देते हुए ये क्लिप अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.