विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Web Series & Films: 'थॉर- लव एंड थंडर', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'सीता रामम'...ओटीटी पर भी इस वीकेंड घमासान

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2022 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2022 06:01 PM (IST)

OTT Releases This Week सितम्बर के दूसरे शुक्रवार को ओटीटी पर कई ऐसी फिल्में आ रही हैं जो सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

OTT Web Series And Films 9 September Week. Photo- Instagram
OTT Web Series And Films 9 September Week. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में शुक्रवार को साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो जाएगी। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते फिल्मों और सीरीजों की कोई कमी नहीं है। कई ऐसी फिल्में वीकेंड के लिए प्लान की जा सकती हैं, जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर क्या आ रहा है, ताकि इस वीकेंड पर आप अपना प्लान बना सकें।

वेब सीरीज

कॉफी विद करण 7

8 सितम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कॉफी विद करण सीजन 7 का दसवां एपिसोड स्ट्रीम किया जा रहा है। इस बार करण के सामने फोन बूथ फिल्म की टीम बैठेगी, जिसमें कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी शामिल हैं। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ग्रोइंग अप, वेडिंग सीजन और थॉर लव एंड थंडर डॉक्यूमेंट्री स्ट्रीम की जाएगी।

कोबरा काय सीजन-5

9 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर कोबरा काय का पांचवां सीजन स्ट्रीम होगा। यह वेब सीरीज अस्सी के दौर में आयी लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स फिल्म सीरीज कोबरा काय की कहानी को लीप के बाद आगे बढ़ाती है। इस सीरीज की सबसे दिलचस्प बात यह है कि कहानी कुछ सालों के अंतराल के बाद शुरू होती है और कोबरा काय फिल्मों के सभी प्रमुख किरदारों की जिंदगी की पड़ताल करती है। कोबरा काय फिल्म के दोनों मुख्य किरदार डैनियल लारूसो और जॉनी लॉरेंस अब अपने बच्चों के लिए नयी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

पॉवर बुक 3- रेजिंग कैनन

लायंसगेट प्ले की इस सीरीज का दूसरा सीजन 9 सितम्बर को स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी कहानी 1991 के साउथ जमैका में दिखायी गयी है। 15 साल का कैनन स्टार्क राकेल थॉमस का अकेला बच्चा है। राकेल कोकेन स्मगलर है, जिसका नेटवर्क न्यूयॉर्क सिटी तक फैला हुआ है। 

इंडियन प्रिडेटर

7 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज इंडियन प्रिडेटर की अगली कड़ी द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर आ चुकी है। इंडियन प्रिडेटर में दिल्ली के सनकी हत्यारों की कहानी दिखायी जाती है।

फिल्में

पिनोकियो (Pinocchio)

8 सितम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर पिनोकियो आ गयी है। यह म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन रॉबर्ट जेमेकिस ने किया है। टॉम हैंक्स, सिंथिया एरिवो, लूक एवांस जैसे कलाकारों ने इस फिल्म के एनिमेटेड किरदारों को आवाज दी है। पिनोकियो अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की गयी है। 

थॉर- लव एंड थंडर

मारवल स्टूडियोज की फिल्म थॉर लव एंड थंडर 8 सितम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दी गयी है। 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, नैटली पोर्टमैन और क्रिश्चियन बेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा एनिमेशन फिल्म कार्स ऑफ द रोड भी स्ट्रीम होगी।

एक विलेन रिटर्न्स

9 सितम्बर को एक विलेन रिटर्न्स नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

सीता रामम

9 सितम्बर को तेलुगु फिल्म सीता रामम मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। इस फिल्म में दुलकर सलमान, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। हिंदी में यह फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड की CBI जांच पर एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया वेब सीरीज का एलान, नागेश कुकुनूर करेंगे डायरेक्ट