विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT Release This Week: मजेदार होगा ये हफ्ता भी, 'पंचायत 3' के बाद ये शो करेंगे एंटरटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published: Sun, 02 Jun 2024 05:44 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Jun 2024 12:25 PM (GMT+05:30)

ओटीटी पर इन दिनों पंचायत के तीसरे सीजन की धूम मची है। हर तरफ इसी वेब सीरीज की बातें हो ...और पढ़ें

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो और फिल्में
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो और फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Release This Week: जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। ओटीटी पर इस मंथ में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है। महीने के पहले हफ्ते में थ्रिलर से लेकर कॉमेडी शो तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगे। 

अमेजन प्राइम पर 'पंचायत 3' वेब सीरीज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक बन गई है। 8 एपिसोड वाले इस सीजन को अगर आप देख चुके हैं या 'पंचायत 3' के बाद नए शो की रिलीज के इंतजार में हैं, तो 3 से 9 जून के बीच रिलीज होने वाली वेब सीरीज के पिटारे में आपके लिए बहुत कुछ है। यहां देखेंगे इस वीक ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट।

गुनाह

अगर आप थ्रिलर शो देखने के शौकीन हैं, तो 'गुनाह' को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें। सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti), गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) और इबाद खान (Zyan Ibad Khan) स्टारर ये सीरीज सस्पेंस से भरी है। इस शो में आपको गस्मीर महाजनी का विलेन वाला रूप देखने को मिलेगा।

रिलीज डेट- 3 जून

रिलीज प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार 

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

द प्राइस ऑफ नोनाज इनहेरिटेंस

जियोवानी बोगनेटी की डायरेक्टेड यह ड्रामा फिल्म है। इसकी लीड कास्ट में क्रिश्चियन डी सिका, डार्को पेरिक, एंटोनिनो ब्रुशेट्टा और एंजेला फिनोचियारो का नाम शामिल है। 

रिलीज डेट- 4 जून

रिलीज प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

द लीजेंड ऑफ हनुमान 4 

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' फेमस ओटीटी एनिमेटेड सीरीज है। भगवान हनुमान की बहादुरी को दिखाते इस शो के तीन सीजन सक्सेसफुल रहे, जिसके बाद अब चौथा सीजन रिलीज होने वाला है।

रिलीज डेट- 5 जून

रिलीज प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

अंडर पेरिस

जेवियर जेन्स की निर्देशित इस फिल्म में बेरेनिस बेजो सोफिया के रोल में हैं। यह हॉरर-थ्रिलर शार्क फिल्म है, जिसमें एक शार्क फ्रांसीसी राजधानी शहर की नदियों और नालों के माध्यम से अपना रास्ता काटती नजर आएगी।

रिलीज डेट- 5 जून

रिलीज प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

स्वीट टूथ 3

ओटीटी की नेकस्ट सीरीज में 'स्वीट टूथ' का तीसरा सीजन शामिल है। यह शो एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जिसमें एक वायरस ने दुनिया की अधिकांश मानव आबादी को खत्म कर दिया है, जो कि जानवरों की विशेषताओं के साथ पैदा हुए बच्चों से मेल खाता है। 

रिलीज डेट- 6 जून

रिलीज प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' अब फाइनली ओटीटी पर रिलीज होगी। एक्शन और रोमांस से भरपूर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाने के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाएगी।

रिलीज डेट- 6 जून

रिलीज प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 

गुल्लक सीजन 4

टीवीएफ की 'पंचायत 3' और 'कोटा फैक्ट्री 3' के बाद अब मिश्रा परिवार 'गुल्लक' की अपनी कहानियों के अगले पड़ाव के साथ हाजिर होने वाला है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म की अगली मशहूर सीरीज है। अमन मिश्रा की एडल्टिंग और उनके मम्मी-पापा की पेरेंटिंग कहां तक तालमेल बिठा पाती है, ये बार के सीजन में देखने को मिलेगा।

इसी के साथ 'गुल्लक 4' में एक्ट्रेस हेली शाह की एंट्री होगी, जो इस शो से ही ओटीटी पर डेब्यू करेंगी।

रिलीज डेट- 7 जून

रिलीज प्लेटफॉर्म - सोनी लिव 

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Release Date: 'रधिया' ने खोल दी 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट की पोल, जून की इस तारीख को मचेगा 'भौकाल'