Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OTT Female Centric Films: इन फिल्मों में लड़कियों ने छुड़ाये लड़कों के छक्के, इस वीकेंड देखने का बना लें प्लान

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 07:14 PM (IST)

    OTT Female Centric Films थैंक यू फॉर कमिंग का निर्देशन करण बूलानी ने किया है जबकि प्रोड्यूसर उनकी पत्नी रिया कपूर हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर शहनाज गिल और कुशा कपिला ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। अनिल कपूर भी अहम किरदार में हैं। इस मौके पर ऐसी फिल्मों की जानकारी जो महिला पात्रों को केंद्र में रखकर बनायी गयी हैं।

    Hero Image
    ओटीटी पर कई महिला किरदार केंद्रित फिल्में हैं। फोटो- एक्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस शुक्रवार भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। करण बूलानी निर्देशित यह एक ऑल वुमन फिल्म है, जो महिलाओं में ऑर्गेज्म के मुद्दे को एड्रेस करती है। हालांकि, इसका ट्रीटमेंट हल्का-फुल्का रखा गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म में शहनाज गिल, कुशा कपिला, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म का निर्माण रिया और एकता कपूर ने किया है। हिंदी सिनेमा में ऐसी फिल्में बनती रही हैं, जिनमें महिला किरदारों और दोस्ती या उनसे जुड़े किसी मुद्दे को केंद्र में रखकर कहानी दिखायी गयी हो। 

    इनमें से कई फिल्में अब ओटीटी पर भी मौजूद हैं। थैंक यू फॉर कमिंग के साथ इन फिल्मों का भी आप लुत्फ उठा सकते हैं। 

    वीरे दी वेडिंग (Zee5)

    चार बचपन की सहेलियों की कहानी है। चारों एक की शादी की बैचलर पार्टी के लिए मिलती हैं। तब प्लान बनता है थाईलैंड में बैचलर ट्रिप का। पूरी शादी में क्या-क्या होता है, इन सहेलियों के साथ कुछ इसी टॉपिक को मनोरंजन के साथ परोसा है निर्देशक शशांक घोष ने। फिल्म में करीना कपूर खान, शिखा तलसानिया, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, सुमित व्यास मुख्य भूमिकाओं में है।

    यह भी पढ़ें: OTT South Films- हिंदी फिल्मों से भर गया दिल तो साउथ की ये 15 फिल्में देंगी जमकर मनोरंजन, जानें- कहां देखें?

    आयशा (Disney+ Hotstar)

    सोनम कपूर और अभय देओल स्टारर 'आयशा' साल 2010 में रिलीज हुई थी। यह जेन ऑस्टिन के नॉवेल 'एमा' से प्रेरित थी। राजश्री ओझा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक परफेक्ट स्टाइल फिल्म है। इस मूवी में ग्लैमर के तड़के के साथ-साथ मजेदार गाने भी हैं।

    अगर किसी को शॉपिंग करना पसंद है तो उसे यह फिल्म काफी पसंद आएगी। दोस्तों की मैचमेकिंग करना, शॉपिंग और कई मजेदार पल आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। वहीं, अभय देओल भी इस फिल्म में एक अलग अवतार में नजर आते हैं।

    गिप्पी (Netflix, Amazon Prime Video)

    कहानी एक 14 साल की टीनेज लड़की की है, जो बढ़ते वजन और मोटापे को लेकर चिंतित रहती है, लेकिन एक वक्त के बाद वो अपने आपसे प्यार करने लग जाती है। एक संवेदनशील टॉपिक को मेकर्स ने बहुत ही मजेदार अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया है। यह बॉलीवुड की अंडररेटेड फिल्मों में से एक है।

    क्वीन (Netflix)

    कंगना के बेहतरीन अभिनय ने 'क्वीन' को यादगार बना दिया है। शादी टूटने के बाद कैसे 'रानी' अकेले ही अपने हनीमून पर जाती है और इस दौरान वो किन लोगों से मिलती है और अपने आपको कैसे ढालती व बदलती है, यह देखना काफी मजेदार और दिलचस्प है। यह फिल्म सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि उन लोगों को भी प्रेरित करती है, जो अकेले घूमने का साहस जुटा रहे हैं।

    लव का दी एन्ड (Prime Video)

    'आशिकी 2' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट देने से पहले श्रद्धा कपूर 'लव का द एन्ड' नाम की फिल्म में काम कर चुकी हैं। यह कहानी एक लड़की की है, जिसे पता चलता है कि उसका बॉयफ्रेंड वैसा नहीं है, जैसा वो उसे समझ रही है। फिर शुरू होता है बॉयफ्रेंड से बदला लेने और उसे सबक सिखाने का सिलसिला, जिसमें उसका साथ देती हैं उसकी दो दोस्त।

    इस मूवी में प्यार, दोस्ती, मजा सब कुछ है। फिल्म में श्रद्धा के अलावा, ताहा शाह, श्रीजिता डे, पुष्टि शक्ति, रिया बामनियाल और मेहरजान माजदा मुख्य भूमिकाओं में है।

    कॉकटेल (Zee5)

    दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान की 'कॉकटेल', हंसने, रोने, रोमांस और इमोशन से भरपूर फिल्म है। दोस्ती और प्यार की उलझन में पड़े दो दोस्तों की कहानी, जिनका दिल एक ही व्यक्ति पर आ जाता है, सुनने में थोड़ा सुना-सुनाया लगेगा, लेकिन फिल्म के मजेदार और इमोशनल सींस के लिए आपको एक बार यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week- इस हफ्ते ओटीटी पर नहीं मिलेगी फुर्सत, रिलीज हो रही हैं इतनी फिल्में और वेब सीरीज

    लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (Prime Video)

    छोटे शहर में रहने वाली 4 औरतों की कहानी दिखाती है यह फिल्म। हर महिला किसी न किसी तरह के संघर्ष का सामना कर रही है। रत्ना पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, आहाना कुमरा और प्लाबिता बोरठाकुर इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में है। निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।