300 से अधिक अवॉर्ड्स जीतने वाली OTT की सबसे बड़ी सीरीज, 173 देशों में नंबर 1; एक्ट्रेस ने पर एपिसोड लिए ढाई करोड़?
OTT पर भले ही अब हर हफ्ते नई-नई सीरीज और फिल्में रिलीज होती हों। हालांकि, एक सीरीज ऐसी है, जिसको ...और पढ़ें
-1780135761532_m.webp)
OTT की सबसे बड़ी सीरीज/ फोटो- Instgram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से दर्शकों का मनोरंजन दोगुना हो गया है। हर हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई न कोई ऐसी सीरीज या मूवी आती है, जो दर्शकों को बांधे रखती है।
हालांकि, सिनेमा और ओटीटी के इतिहास में एक ऐसी सीरीज भी मौजूद है, जिसका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज है। जिसने 59 एमी अवॉर्ड्स समेत कुल 300 से ज्यादा पुरस्कार अपने नाम किए। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक सीरीज की दिलचस्प बातें:
आज भी दर्शकों की फेवरेट है यह सीरीज
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वह इतिहास की सबसे बड़ी और भव्य सीरीज मानी जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) की। इस कल्ट सीरीज के कुल 8 सीजन आए थे। इसका पहला सीजन 17 अप्रैल 2011 को HBO नेटवर्क पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद साल 2019 तक इसके लगातार सीजन आते रहे। शुरुआती 6 सीजन में जहां 10-10 एपिसोड थे, वहीं सातवें सीजन में 7 और आठवें सीजन में 6 एपिसोड रिलीज किए गए। पूरे 8 सीजन मिलाकर 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के कुल 73 एपिसोड हैं।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh के बेटे का हॉलीवुड में धमाका! 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बाद आर्यन खान बनेंगे 'GOT' की दुनिया का हिस्सा?
-1780135843825.jpg)
173 देशों में एक साथ हुआ था ब्रॉडकास्ट
'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' का जब पांचवा सीजन आया, तो उसे दुनिया भर के 173 देशों में एक साथ एक ही समय पर ब्रॉडकास्ट किया गया था। इसकी मुख्य वजह भारी पायरेसी थी। अवैध डाउनलोडिंग से अपनी सीरीज को बचाने के लिए मेकर्स ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया था। इसी कारण इस शो का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में 'लार्जेस्ट टीवी ड्रामा सिमुलकास्ट' के रूप में दर्ज हुआ। इसके अलावा इस शो के नाम 'दुनिया का सबसे ज्यादा पायरेटेड टीवी शो' और 'एक ही साल में सबसे ज्यादा एमी अवॉर्ड्स जीतने वाली सीरीज' जैसे कई और रिकॉर्ड्स भी हैं।
-1780135983181.jpg)
'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' ने जीते 300 से ज्यादा अवॉर्ड्स
Imdb की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज आर मार्टिन के मशहूर उपन्यास 'अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर' पर बेस्ड सीरीज 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' ने अलग-अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड्स जीते थे। इस सीरीज को प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में कुल 161 नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से इसने 59 जीते। पीटर डिंकलेज को 'टिरियन लैनिस्टर' के रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स' से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 'स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में इसने 9 और बाफ्टा टीवी में कुल 4 अवॉर्ड्स जीते। इसके अलावा भी इसके नाम डायरेक्टर्स और राइटर्स गिल्ड अवॉर्ड्स और सैटर्न अवॉर्ड्स जैसे बड़े अवॉर्ड्स भी हैं।
हीरोइन को एक एपिसोड के लिए मिले थे ढाई करोड़?
रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर लंबे समय से यह दावा किया जाता रहा है कि 'डेनेरिस टारगेरियन' का आइकॉनिक किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क (Emilia Clarke) को शुरुआती सीजन में प्रति एपिसोड 3 लाख डॉलर (तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम फीस मिली थी। हालांकि, मई 2026 में ही 'वैरायटी' को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में एमिलिया क्लार्क ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एमिलिया ने हंसते हुए कहा, "हम लोगों ने उतने पैसे नहीं कमाए थे। क्या आप सोच सकते हैं? अगर ऐसा होता तो आज मैं दो पोर्श कारें चला रही होतीं।"
-1780136307146.jpg)
हालांकि, एक्ट्रेस ने यह जरूर माना कि इस सीरीज से उन्हें इतनी आर्थिक स्थिरता मिली कि वह अपने माता-पिता के घर का लोन चुका सकीं।यदि आपने अब तक 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' की यह जादुई और राजनीतिक दुनिया नहीं देखी है, तो भारत में आप इसके सभी 8 सीजन जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।
