विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंकज त्रिपाठी की 'ओह मॉय डॉग' अब नेटफ्लिक्स पर, जानें कब और क्यों देखें

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:16 PM (IST)

पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी ड्रामा थिएटर के बाद ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म इंसानों और पालतू कुत्तों के बीच के अटूट रिश्ते को दर्शाती है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के साथ 7 अगस्त को पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की भी एक फिल्म रिलीज हुई थी। इसे बहुत ज्यादा ऑडियंस तो नहीं मिली लेकिन जिसने भी इसे देखा खूब तारीफ की।

अब थिएटर्स में लोगों का मनोरंजन करने के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ओह मॉय डॉग (Ohh My God) की जिसकी कहानी लिखी है अमित राय ने। अमित इसके निर्देशक भी हैं।

फिल्म में नजर आए 250 कुत्ते

फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा और माही राय भी नजर आए। इसके अलावा मूवी में 250 कुत्ते भी नजर आए। खासकर ऑस्‍कर नाम के डॉगी की एक्‍टिंग की फिल्म में बहुत तारीफ हुई।

OTT (1)

अब ये फिल्म 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 'ओह माय डॉग' की कहानी दो अलग-अलग समय-सीमाओं में चलती है, जिसमें खोए हुए कुत्तों और लोगों से जुड़े दो अलग-अलग मामले शामिल हैं।

क्या है ओह माई गॉड की कहानी?

यह फिल्म प्यार, वफादारी, साथ और इंसानों व उनके पालतू कुत्तों के बीच के अटूट और बिना कहे समझे जाने वाले रिश्ते को दिखाती है। पंकज त्रिपाठी को सिनेमा में उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए जाना जाता है। कॉमेडी, ड्रामा और गंभीर किरदारों पर उनकी पकड़ अच्छी है।

यहां भी वो अपने खास और नैचुरल एक्टिंग स्टाइल से सबको इम्प्रेस करते नजर आएंगे। अमित राय और पंकज त्र‍िपाठी इससे पहले 'OMG 2' में साथ काम कर चुके हैं। इसे राजेश भारद्वाज, अमित राय और सना वारसी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें- जीतकर भी Mirzapur: The Movie से हार गई Hanuman Ansh, विदेशी मिट्टी पर मचाया 'भौकाल'; 25 दिनों में दमदार कमाई

यह भी पढ़ें- पैन इंडिया फिल्म Vettuvam से कांपेगा बॉक्स ऑफिस, पंकज त्रिपाठी की आवाज ने भरी हुंकार; King से लेगी टक्कर?