विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kathal OTT Release Date: नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज सान्या की फिल्म, दिल्ली से प्रमोशन का आगाज

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 20 Apr 2023 05:53 PM (IST)

Netflix Movie Kathal Release Date सान्या मल्होत्रा उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जो सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और ...और पढ़ें

Netflix Movie Kathal Release Date Out. Photo- Instagram
Netflix Movie Kathal Release Date Out. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स ने अपनी अगली हिंदी फिल्म कटहल की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस ने गुरुवार को दिल्ली से फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया। सान्या ने इसकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके एक इमोशनल नोट लिखा है। 

कटहल 19 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म की रिलीज से ठीक एक महीना पहले उन्होंने प्रमोशनल कैम्पेन शुरू किया है। सान्या ने इंस्टाग्राम पर नोट लिखा- ''मैं अपनी फिल्म कटहल के प्रमोशन के लिए अपने घेरेलू मैदान, दिल्ली में लौटी हूं।''

पुरानी यादें हुईं ताजा

सान्या आगे लिखती हैं- ''दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस में आते हुई पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। ड्रामाटिक क्लब से मिलना, अपनी फिल्म का टीजर रिलीज करना और एसआरसीसी के स्टेज पर परफॉर्म करना।'' 

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

सान्या ने लोगों से फिल्म के लिए आशीर्वाद मांगते हुए लिखा- ''मेरी इस खास फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए और उम्मीद करती हूं कि आप इस फिल्म का उतना ही लुत्फ उठाएंगे, जितना मुझे इसकी शूटिंग करते हुए आया''। 

सान्या दिल्ली के गार्गी कॉलेज की छात्रा रही हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। सान्या इसके बाद जवान, सैम बहादुर और श्रीमती में नजर आएंगी।

सोशल कॉमेडी है कटहल

कटहल सोशल कॉमेडी फिल्म है। कहानी एक स्थानीय राजनेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बेशकीमती कटहल गायब हो जाता है और इसे ढूंढने की जिम्मेदारी युवा पुलिस अधिकारी महिमा को मिलीत है।

यह किरदार सान्या मल्होत्रा ने निभाया है। अपनी काबिलियत साबित करने के लिए महिमा इस अजीबो-गरीब केस को सुलझाने के लिए काफी मेहनत करती है। फिल्म में अनंत जोशी और राजपाल यादव भी अहम किरदारों में हैं।

कटहल का लेखन अशोक मिश्रा ने किया है, जबकि यशोवर्धन मिश्रा का निर्देशन है। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और सिख्य एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

ओटीटी पर सान्या की कई फिल्में

ओटीटी पर सीधे आने वाली सान्या की पहली फिल्म शकुंतला देवी है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आयी थी। इस फिल्म में उन्होंने विद्या बालन की बेटी का रोल निभाया था। इसके बाद लूडो, पगलैट और मीनाक्षी सुंदरेश्वर सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गयी थीं। लव हॉस्टल जी5 पर आयी थी।