Move to Jagran APP

Netflix Top Movies 2019: नेटफ्लिक्स पर भी रहा कबीर सिंह का जलवा, बनी इस साल की सबसे चर्चित फ़िल्म

Netflix Top Movies 2019 कबीर सिंह और आर्टिकल 15 के अलावा तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की बदला टॉप-5 में शामिल रही। इनके अलावा ड्राइव हाउस अरेस्ट और चॉपस्टिक्स ने जगह बनाई।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 08:36 AM (IST)
Netflix Top Movies 2019: नेटफ्लिक्स पर भी रहा कबीर सिंह का जलवा, बनी इस साल की सबसे चर्चित फ़िल्म
Netflix Top Movies 2019: नेटफ्लिक्स पर भी रहा कबीर सिंह का जलवा, बनी इस साल की सबसे चर्चित फ़िल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। Netflix Top Movies 2019: भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली मूवी 'कबीर सिंह' का जलावा नेटफ्लिक्स पर भी बरकरार रहा। कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' नेटफ्लिक्स पर भी सबसे ज्यादा चर्चित फ़िल्म रही। नेटफ्लिक्स भारत में रिलीज़ मोस्ट पॉपुलर मूवीज़ की लिस्ट जारी की है। इसमें 'कबीर सिंह' टॉप पर रही। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' दूसरे स्थान पर रही।

loksabha election banner

पिछले कुछ समय से देखने को मिला है कि रिलीज़ के कुछ महीनों के बाद ही फ़िल्म को टीवी से पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया जाता है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर कुछ ओरिज़नल फ़िल्में भी आती हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने इस साल भारत में रिलीज़ टॉप फ़िल्मों की लिस्ट जारी है। 'कबीर सिंह' और 'आर्टिकल 15' के अलावा तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की 'बदला' टॉप-5 में शामिल रही। नेटफ्लिक्स ओरिज़नल्स में 'ड्राइव', 'हाउस अरेस्ट' और 'चॉपस्टिक्स' ने जगह बनाई।

इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने मोस्ट पॉपुलर रिलीज़ की भी एक लिस्ट जारी की है। इसमें 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीज़न टॉप रहा। इसके अलावा दूसरे नंबर 'कबीर सिंह' ने जगह बनाई। 'कबीर सिंह', 'आर्टिकल 15 'और 'बदला' के अलावा टॉप-10 में नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स की बोलबाला रहा।

इस रहा कबीर सिंह का जलावा

साल 2019 में कबीर सिंह का जलावा रहा। फ़िल्म ने पहले बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा। इस साल की दूसरे सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली बॉलीवुड मूवी 'कबीर सिंह' बनी। शाहिद कपूर की इस फ़िल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। वहीं, गूलल ने इस साल के टॉप सर्च की लिस्ट जारी की, उसमें भी यह फ़िल्म टॉप पर रही। इसके बाद अब नेटफ्लिक्स में इसने कई नेटफ्लिक्स ओरिज़नल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। 

टॉप-10 मोस्ट पॉपुलर मूवी

1.कबीर सिंह

2. आर्टिकल 15

3.ड्राइव

4. बदला

5.हाउस अरेस्ट

6. 6 अडंरग्राउंड

7.चॉपस्टिक्स

8.बाज़ार

9.लुका छुपी

10. रोमियो अकबर वॉल्टर

टॉप-10 मोस्ट पॉपुलर रिलीज़

1. सेक्रेड गेम्स 2

2. कबीर सिंह

3.आर्टिकल 15

4.बार्ड ऑफ़ ब्लड

5 ड्राइव

6.बदला

7.हाउस अरेस्ट

8. 6 अंडरग्राउंड

9. दिल्ली क्राइम

10.चॉपस्टिक्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.