Netflix पर टॉपर बनी 7 एपिसोड वाली ये सीरीज, रिलीज होते ही पकड़ ली नंबर 1 की कुर्सी; लोगों ने बताया Must Watch
नेटफ्लिक्स पर एक नया शो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है, जो दुबई में भारतीय सेलेब्स की लक्जरी लाइफ दिखाता है। यह शो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।

HighLights
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा शो
शो दुबई में भारतीय सेलेब्स की लक्जरी लाइफ दिखाएगा
बनावटीपन के लिए हो रही आलोचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स के एक नए शो ने हर तरफ धूम मचा रखी है। एक टाइम पर दर्शक इसे एडिक्टिव और अनकंफर्टेबल दोनों बता रहें हैं।
आज जिस सीरीज के बारे में हम बात करने जा रहे हैं उसे देखकर एक लाइन आपको जरूर याद आएगी कि भाई हम कितने गरीब हैं? यू तो ओटीटी पर आए दिन तमाम सीरीज रिलीज होती हैं लेकिन आज किसी हॉरर थ्रिलर, रोमांटिक या एक्शन जॉनर से अलग हम आपको लक्जूरियस लाइफ के दर्शन कराने ले चलेंगे। ये शो कुछ अच्छे और खराब कारणों से फिलहाल नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Netflix Releases: नहीं मिलेगी फुर्सत, 24 से 31 मई तक नेटफ्लिक्स पर होगा धमाका; आएंगी जबरदस्त सीरीज-फिल्में
सेलेब्स की लक्जरी लाइफ से करवाएगी रूबरू
दरअसल हम बात कर रहे हैं देसी ब्लिंग (Desi Bling) की और 7 एपिसोड की इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं। नेटफ्लिक्स का ये नया शो आपको बताएगा कि भाई दुनिया में कितना पैसा है? लोगों के पास ऐसी ऐसी लक्जरी है जो हम सपने में भी नहीं सोच सकते।
ये सीरीज दुबई ब्लिंग का देसी वर्जन है जिसका नाम 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling on Netflix) दिया गया है। इस सीरीज की एक और सबसे खास बात ये है कि इसमें करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) हैं जोकि किन्हीं कारणों से लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
-1779606419580.jpg)
क्या है देसी ब्लिंग की कहानी?
इस सीरीज में आपको दुबई में रह रहे इंडियन सेलेब्स की रॉयल लाइफ की झलक देखने को मिलेगी। तो अगर आपको भी सेलेब्स लाइफ के ड्रामा, पार्टीज देखने का शौक है तो ये सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सीरीज में आपको अपने फेवरेट कपल करण-तेजस्वी, डैन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन, उनके बेटे आदेल साजन और उनकी बहू सना साजन, एनेक्स होल्डिंग के संस्थापक और अध्यक्ष सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा और दो जुड़वा बहने अलीजे और लैली आदि देखने को मिलेंगे।

क्यों हो रही देसी ब्लिंग की आलोचना?
फिलहाल इस सीरीज को कई लोग क्रिंज भी बता रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा बिजनेसमैन सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा को लेकर है। तबिंदा ने शो में बताया कि उनके पास 40 किलो सोना है। उनके पति हर साल उन्हें 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं। यह सुनकर तेजस्वी प्रकाश के होश उड़ जाते हैं।

उनका मुंह खुला रह जाता है। अपने बनावटीपन, रूढ़िवादी सोच और पितृसत्ता का गुणगान करने के कारण ये नेटिजन्स के निशाने पर है। अगर आपको भी ये मसाला पसंद आ रहा तो इस वीकेंड ये शो आपके लिए मस्ट वॉच है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।