विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंदे सीन्स की भरमार, बैन हुई थी क्राइम थ्रिलर, YouTube पर खूब देखी जा रही है 4 साल पुरानी फिल्म

Published: Tue, 17 Mar 2026 05:16 PM (IST)

यूट्यूब पर 4 साल पुरानी एक फिल्म खूब देखी जा रही है, जिसमें गंदे सीन्स की भरमार है। ध्यान देने ...और पढ़ें

यूट्यूब पर बैन फिल्म का बोलबाल (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

यूट्यूब पर बैन फिल्म का बोलबाल (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सिनेमाघरों में बैन हुई थी ये फिल्म

  2. गंदे सीन्स की भरमार की वजह हुआ विवाद

  3. इस दिग्गज ने किया था फिल्म का डायरेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर सिनेमा जगत में कई ऐसी फिल्में देखने को मिल जाती हैं, जिनमें हॉट सीन्स और गालियां देखने को मिलती हैं। ओटीटी के बाद से इस तरह के कंटेंट में काफी इजाफा देखने को मिलता है। लेकिन सेंसर बोर्ड इस तरह की मूवीज पर कैंची चलाने से पीछे नहीं रहता है। 

हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं, जिनको देखकर ऐसा लगता है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी, जो इसे सीबीएफसी की तरफ से हरी झंडी मिली। ऐसी ही एक 4 साल पुरानी फिल्म फिलहाल यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

गंदे सीन्स से भरी हुई है पूरी फिल्म

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लेकिन आपत्तिजनक कहानी और गंदे सीन्स के चलते इस फौरन ही बैन करने का निर्देश दिया गया। फिल्म मराठी सिनेमा से ताल्लुक रखती है और इसका नाम नाय वरनभट लोंचा कोन नाय कोंचा है, जिसका डायरेक्शन हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेत महेश मांजरेकर ने किया है। 

यह भी पढ़ें- 1 घंटे 34 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर ने OTT पर काटा गदर, देखने के बाद जंगल के पास से गुजरने में भी कांपेगी रूह!

nay varan bhat na loncha

नाय वरनभट लोंचा कोन नाय कोंचा फिल्म 18 साल से कम उम्र के लोग यानी बच्चों के लिए बिल्कुल भी नहीं बनी है। लेकिन इस मूवी में कहानी ऐसे बच्चे की दिखाई गई है, जो उम्र में तो छोटा है, लेकिन उसका शातिर दिमाग हर किसी को हिला कर रख देता है। एक 15-16 साल का लड़का है, जिसका पिता एक गैंगस्टर होता है और गैंगवॉर में मारा जाता है। 

nay varan bhat loncha kon nai koncha

अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वह लड़का उसी इलाके में एक घर में रहने चला जाता है और फिर एक-एक कर बदला लेता है। वह अपने पिता के हत्यारे की पत्नी के साथ-साथ ऐसे-ऐसे कांड करता है, जो उस उम्र के बच्चों को लेकर कोई सोच भी नहीं सकता। क्राइम थ्रिलर के तौर पर खून खराबे के अलावा मूवी में गंदे सीन्स के भरमार है, जिसकी वजह से इसे बैन किया गया था। 

यूट्यूब पर खूब देखा जी रही है

मराठी सिनेमा को लोकप्रिय फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की नाय वरनभट लोंचा कोन नाय कोंचा यूट्यूब पर खूब देखी जा रही है। एनएच मराठी यूट्यूब चैनल पर इस मूवी का अनकट वर्जन मौजूद है, जिसे 3.6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 

यह भी पढ़ें- Explainer: एक्शन में सबकी बाप निकली War Machine, ओटीटी पर ट्रेंडिंग में टॉपर बनी Netflix की नई फिल्म