विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 घंटे 34 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर ने OTT पर काटा गदर, देखने के बाद जंगल के पास से गुजरने में भी कांपेगी रूह!

Published: Tue, 17 Mar 2026 11:23 AM (IST)

2020 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म कब्जा जमाए हुई है, जिसमें डरावने सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस इतना है, जो आपको अपनी जगह से हिलने नहीं देगा।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है सस्पेंस से भरी यह फिल्म/ फोटो- Youtube

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है सस्पेंस से भरी यह फिल्म/ फोटो- Youtube

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हम कई बार ऐसी फिल्में देख लेते हैं, जो हमारे दिलो-दिमाग पर गहरा असर छोड़ जाती हैं। दिन बीत जाते हैं, महीने बीत जाते हैं, लेकिन उनकी कहानी जेहन से धुंधली नहीं पड़ती।

ऐसी ही साल 2020 में रिलीज हुई एक बेहतरीन हॉरर फिल्म इस वक्त ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म के कई सीन डरावने तो हैं ही, लेकिन इसमें उससे कई गुना ज्यादा सस्पेंस भरा हुआ है, जो दर्शकों को एक सेकंड के लिए भी अपनी सीट छोड़ने नहीं देगा। आखिर कौन सी है वह फिल्म, जो इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राज कर रही है? आइए जानते हैं इसकी कहानी:

बचपन में शादी होने से लेकर चुड़ैल बनने की कहानी 

इस पीरियड हॉरर ड्रामा फिल्म की कहानी 19वीं सदी के बंगाल प्रेसीडेंसी के एक गांव की है, जहां एक छोटी-सी बच्ची की शादी अपने से काफी अधेड़ उम्र के अमीर जमींदार इंद्रनील से कर दी जाती है। वह बच्ची उम्र में अपने बराबर वाले इंद्रनील के छोटे भाई सत्या के बहुत करीब होती है। सत्या उसे अक्सर चुड़ैल और भूतों की कहानियां सुनाता है।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही 5 एपिसोड की सीरीज ने डाला डेरा, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

20 साल बीतते हैं और दोनों बड़े हो जाते हैं। इंद्रनील की भाभी, बुलबुल और सत्या के रिश्ते को लेकर उसे भड़काती है। इंद्रनील भी दोनों की नजदीकियों से जलने लगता है और वह अपने भाई सत्या को पढ़ाई के लिए लंदन भेज देता है।

bulbul

यहां से शुरू होता है खौफनाक सस्पेंस

सत्या के जाने के बाद इंद्रनील अपनी पत्नी को बहुत बेरहमी से मारता है, जिससे उसके पैरों की हड्डियां टूट जाती हैं। जब वह घायल हालत में बेड पर होती है, तो इंद्रनील का मानसिक रूप से अस्वस्थ्य जुड़वां भाई महेंद्र अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म करता है। इस बर्बरता से वह लड़की दम तोड़ देती है और एक खौफनाक चुड़ैल बन जाती है।

कैसे यह चुड़ैल एक-एक करके हर उस इंसान को ठिकाने लगाती है, जिसने बच्चियों या महिलाओं के साथ दुष्कर्म या अत्याचार किया होता है, और कैसे धीरे-धीरे फिल्म का डरावना सस्पेंस खुलता है, यह सब आपको 'बुलबुल' देखने के बाद ही क्लियर होगा।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है फिल्म

हॉरर, सस्पेंस और एक कड़े सामाजिक संदेश से भरी फिल्म 'बुलबुल' (Bulbbul) साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी। इस मूवी में तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने 'बुलबुल' का शानदार किरदार निभाया था। यह फिल्म एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गई है।

तृप्ति डिमरी के अलावा इस मूवी में अविनाश तिवारी, पाओली दाम, राहुल बोस और परमब्रता चट्टोपाध्याय ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म को IMDb पर 6.6 की शानदार रेटिंग मिली हुई है।

यह भी पढ़ें- Muthu Engira Kaattaan OTT Release: ओटीटी पर दस्तक देने जा रही विजय सेतुपति की Mystery Series, पढ़ें कब और कहां?