यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MX Player की 'बुलेट्स' समेत इस वीकेंड ये वेब सीरीज़ और फ़िल्में करेंगी मनोरंजन, देखें पूरी लिस्ट
बुलेट्स का निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है। सीरीज़ में सनी और करिश्मा टीना और लोलो नाम के किरदार निभा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। MX Player पर प्रकाश झा की आश्रम के बाद एक और धमाकेदार वेब सीरीज़ स्ट्रीम कर दी गयी है, जिसका नाम है बुलेट्स। इस एक्शन-एडवेंचर वेब सीरीज़ में सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना मुख्य किरदारों में हैं। दोनों ज़बरदस्त एक्शन करते हुए नज़र आएंगी।
बुलेट्स का निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है। सीरीज़ में सनी और करिश्मा टीना और लोलो नाम के किरदार निभा रही हैं, जो दो देशों के बीच होने वाली हथियारों की अवैध डील को रोकने के मिशन पर निकली हैं। इसके लिए उन्हें एक ताक़तवर विलेन का सामना करना पड़ता है, जो एक नेता है। बुलेट्स पहले 30 अक्टूबर को स्ट्रीम की जाने वाली थी, मगर अचानक तारीख़ बदलने का फ़ैसला किया गया। बता दें, टीना और लोलो के शीर्षक से पहले फ़िल्म का एलान किया गया था। सीरीज़ में दीपक तिजोरी, विवेक वासवानी, अमान एफ ख़ान, ताहा शाह और मोहन कपूर भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।
View this post on Instagram
अमेज़न प्राइम पर अमेरिकन गॉड्स सीरीज़ का तीसरा सीज़न 10 जनवरी को आ रहा है। यह एक फंतासी उपन्यास का अडेप्टेशन है। रिकी व्हाइट, एमिली ब्राउनिंग और पैब्लो श्राइबर मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्राइम पर 8 जनवरी को आर माधवन और श्रद्धा श्रीनाथ की मारा भी रिलीज़ हुई है। यह तमिल फ़िल्म है।
View this post on Instagram
इसके अलावा ज़ी5 पर 7 जनवरी को कागज़ रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभायी है। फ़िल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है, जबकि सलमान ख़ान निर्माता हैं। कागज़, भरत लाल मृतक की कहानी है, जिसे सरकारी दस्तावेज़ों में मृत घोषित कर दिया गया था। ख़ुद को ज़िंदा साबित करने के लिए वो 18 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ता है।
एक जनवरी को ज़ी5 पर आयी नेल पॉलिश अगर अभी तक नहीं देखी, तो अब देख सकते हैं। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर होने के साथ ज़बरदस्त कोर्ट रूम ड्रामा है। बग्स भार्गव कृष्ण निर्देशित इस फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, मानव कौल, आनंद तिवारी और रजित कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
