यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai Mafia OTT Release Date: मुम्बई माफिया का ट्रेलर हुआ आउट, जानें- कब और कहां देख सकते हैं डॉक्यूमेंट्री
Mumbai Mafia OTT Release 90 के दशक में गैंगस्टर और क्राइम के आतंक मुंबई कई बार दहला और अब इसी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Mumbai Mafia OTT release Date: माफिया से जुड़े सब्जेक्ट पर आधारित कहानियों ने हमेशा से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। बॉलीवुड में अब तक रियल लाइफ माफिया से जुड़ी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें गॉडफादर, डी कंपनी, शूट आउट एट लोखंडवाला और वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी कहानियों में गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की जिंदगी से जुड़ी कहानियों को दिखाया गया है। अब हाल ही में नेटफ्लिक्स माफिया- दाउद इब्राहिम के मुंबई में आतंक की कहानी को लेकर आया है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया।
मुंबई माफिया नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
एक तरफ जहां अब तक मुंबई के सबसे बड़े गैंगस्टर दाउद इब्राहिम से जुड़े छोटे-छोटे हिस्सों को बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है, तो वही अब नेटफ्लिक्स एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री लेकर आया है जिसमें मुंबई माफिया के बैकग्राउड, उनसे जुड़े क्राइम और विवादों को दर्शाया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने 'मुंबई माफिया' का पहला पोस्टर शेयर करने की साथ ही सच्ची घटना पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री का एक छोटा सा ट्रेलर भी रिलीज किया। जिसकी शुरुआत होती है मुंबई में लगातार होने वाले क्राइम के साथ, जिसमें कहानी बताने वाला ये कहता है कि मुंबई में क्राइम कंटीन्यू रहता है। इस ट्रेलर में अलग-अलग लोग 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम के आतंक और गैंगस्टर द्वारा किए गए क्राइम के बारे में डिटेल में बताते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है ये क्राइम सीरीज
इस ट्रेलर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'मुंबई 90 के दशक में क्राइम और गैंगस्टर के आतंक से भरा हुआ था। उस समय में लौटते हुए, जहां कानून और अंडरवर्ल्ड के बीच की जंग अपने पीक पर थी, वह हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज 'मुंबई माफिया' में लेकर आए हैं। मुंबई माफिया: पुलिस वर्सेस द अंडरवर्ल्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज को राघव डार और फ्रांसिस लॉन्गहर्स्ट द्वारा निर्देशित किया गया है।
