विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farzi OTT Release Date: इंतजार खत्म! इस तारीख को आएगी शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की डेब्यू वेब सीरीज

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 05 Jan 2023 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jan 2023 08:53 PM (IST)

Farzi OTT Release Date शाहिद कपूर की इस वेब सीरीज का उनके फैंस को लम्बे अर्से से इंतजार था। सीरीज ...और पढ़ें

Farzi OTT Release Date Shahid Kapoor Vijay Sethupathi. Photo- Instagram
Farzi OTT Release Date Shahid Kapoor Vijay Sethupathi. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। आखिरकार, शाहिद कपूर के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने उनकी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज फर्जी की रिलीज डेट का कैरेक्टर पोस्टर्स के साथ एलान कर दिया। राज एंड डीके रचित यह डार्क क्राइम कॉमेडी सीरीज है। इसमें शाहिद के साथ विजय सेतुपति मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इन्हीं दोनों के लुक पोस्टर पहले जारी किये गये हैं। 

द फैमिली मैन 2 के बाद निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके फर्जी के साथ ओटीटी स्पेस में लौटी है। सीरीज की खासियत इसकी स्टार कास्ट है, जिसमें केके मेनन, अमोल पालेकर जैसे दमदार कलाकारों के साथ राशि खन्ना, रेजिना केसेंड्रा और भुवन अरोड़ा शामिल हैं। फर्जी 10 फरवरी से स्ट्रीम की जाएगी। कुल आठ एपिसोड्स में फैली यह एक कॉन स्टोरी है।

अंडरडॉग की कहानी है फर्जी

फर्जी की कहानी एक शातिर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अमीरों के सिस्टम में भेजने के लिए खोजा जाता है। इस आर्टिस्ट और कानून के बीच एक दिलचस्प खेल शुरू होता है, जहां हारने का कोई विकल्प ही नहीं है। सीरीज राज और डीके के साथ सीता आर मेनन और सुमन कुमार ने लिखी है।

शाहिद के साथ खुलेगा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का खाता

इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ओटीटी पर उरतने वाले हैं। शाहिद कपूर साल के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनका ओटीटी डेब्यू हो रहा है। उनके ओटीटी पर आने की खबर से फैंस भी खासे उत्साहित हैं और कमेंट करके खुशी जाहिर कर रहे हैं। फैंस ने लिखा कि उन्हें सीरीज के स्ट्रीम होने का इंतजार है। वहीं, शाहिद के सामने विजय सेतुपति को देखने के लिए भी फैंस उत्साहित हैं। इससे पहले बुधवार को एक टीजर वीडियो के साथ शाहिद के किरदार की झलक दिखायी गयी थी।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फैमिली मैन के बाद चैलेंजिंग सीरीज- राज एंड डीके

शाहिद की पिछली फिल्म जरसी है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने क्रिकेटर का किरदार निभाया था। शाहिद फिलहाल ब्लडी डैडी और एक रोमांटिक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। राज एंड डीके ने सीरीज को लेकर कहा कि फैमिली मैन के बाद हमने खुद को कुछ ऐसा करने की चुनौती दी, जो अलग स्तर पर एक्साइटिंग और अनोखा हो। हमें सीरीज को दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार है। इसे बनाने में हमने काफी पसीना और आंसू लगाये हैं।

वहीं, प्राइम वीडियो की हेड ऑफ ओरिजिनल्स अपर्णा पुरोहित ने कहा कि 2023 की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। फर्जी ऐसा शो है, जो मिडिल क्लास के सपनों, आकांक्षाओं और दिक्कतों को दिखाता है। यह क्राइम थ्रिलर जॉनर के मानकों को बदलने वाला शो है। 

यह भी पढ़ें: Bollywood To South In 2023- कंगना, दीपिका से दिशा तक, बिग बजट साउथ फिल्मों में दिखेंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज