Money Heist: प्रोफेसर ने दिया है हिंट, क्या पांचवें सीज़न में कुछ बदलाव होने वाला है?
Money Heist फोटो में Álvaro Morte के साथ एक कपड़ा नज़र आ रहा है। इसके बाद से फैंस के दिमाग के कई किस्म सवाल घूम रहे हैं। ( Photo- Netflix)
नई दिल्ली,जेएनएन। मनी हाइस्ट के आखिरी सीज़न में क्या होने वाला है? यह सवाल लगातार फैंस के दिलों को कचोट रहा है। स्पेनिश वेब सीरीज़ के संस्पेस में और सस्पेंस एड करते हुए एक्टर Álvaro Morte ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। फोटो में Álvaro Morte के साथ एक कपड़ा नज़र आ रहा है। इसके बाद से फैंस के दिमाग के कई किस्म सवाल घूम रहे हैं।
दरअसल, Álvaro Morte ने जो फोटो अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उसमें एक गंदा कपड़ा दिख रहा है। वहीं, दूसरी और खुद प्रोफेसर का किरदार निभाने वाले एक्टर Álvaro Morte दिख रहे हैं। फोटो के साथ प्रोफेसर ने कैप्शन में लिखा है- 'ये मैं हूं।' ख़ास बात है कि जो कपड़ा है, वह प्रोफेसर के किरदार का है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि- क्या आखिरी सीज़न में सर्जियो अपने प्रोफेसर का नकाब उतार देगा?
आपको बता दें कि Álvaro Morte लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह फैंस को लगातार शो के बारे में जानकारियां देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि मनी हाइस्ट के पांचवें सीज़न की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। चौथे सीज़न को इस एंड पर छोड़ा गया है, जहां फैंस की बैचनी बढ़ गई है। प्रोफेसर के अड्डे के बारे में पुलिस को पता चल गया है।
वहीं, अगर भारत की बात करें, तो इस स्पेशिन वेब सीरीज़ की फैन फॉलोइंग है। प्रोफेसर के फैंस बॉलीवुड में भी उपलब्ध हैं। कुछ दिनों पहले आयुष्मान खुराना एक वीडियो साझा किया था। इसमें उन्होंने बैला चाऊ गाना को प्यानो पर धुन निकलाने की कोशिश कर रहे थे। आयुष्मान खुराना इस पोस्ट में प्रोफेसर का करिदार निभाने की इच्छा भी जताई थी। अब देखना है कि पांचवां सीज़न कब शुरू होगा? वहीं, सवाल यह भी कि क्या प्रोफेसर आपने लोंगो को बचा पाते हैं या नहीं?