विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के साथ बच्चों की प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'फर्क नहीं पड़ता कि...'

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2022 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 06:20 PM (IST)

Moving in with Malaika अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहने वालीं मलाइका अरोड़ा ने मूविंग ...और पढ़ें

File Photo of Arjun Kapoor and Malaika Arora
File Photo of Arjun Kapoor and Malaika Arora

नई दिल्ली, जेएनएन। Moving in with Malaika: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने पहले डिजिटल शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। एक्ट्रेस के इस शो का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है, जिसे अभी तक लोगों के मिक्स रिव्यू मिले हैं। इस शो के पहले एपिसोड में कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान को देखा गया, जिनसे मलाइका एक्स हसबैंड अरबाज खान और वर्तमान बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से रिश्ते पर खुल कर बात करती हैं। मलाइका ने अपनी जिंदगी से जुड़ी बहुत सारी बातों का खुलासा किया। साथ ही यह भी बताया कि अर्जुन कपूर के साथ उनकी क्या फ्यूचर प्लानिंग है।

अर्जुन कपूर के साथ खुश हैं मलाइका अरोड़ा

हाल ही में मलाइका अरोड़ा के गर्भवती होने की खबरें आईं थीं। हालांकि, इन खबरों को अफवाह बताकर अर्जुन कपूर ने उनकी प्रेगनेंसी की न्यूज पर पूर्णविराम लगा दिया। अब अपने नए शो में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ उनके भविष्य की चाहतों का जिक्र किया है। एक्ट्रेस से जब फराह खान ने पूछा कि क्या वह अर्जुन कपूर से शादी करने का विचार रखती हैं और क्या वह उनके साथ बच्चे करना पसंद करेंगी? इसके जवाब में मलाइका ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भविष्य में उनके साथ क्या होने वाला है। लेकिन वह अर्जुन के साथ खुश हैं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग अर्जुन कपूर के साथ उनके रिलेशन पर क्या बोलेंगे। वह खुश हैं और पहले से बेहतर इंसान भी।

अर्जुन कपूर के साथ बच्चे करने पर मलाइका ने दिया यह जवाब

मलाइका ने बताया कि उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपनी फ्यूचर प्लानिंग पर चर्चा की है। वह बच्चे करना चाहते हैं या नहीं, अगर हां तो कब तक, इन सब बातों के बारे में अर्जुन कपूर से उनकी बात हुई है। बता दें कि मलाइका अरहान नाम के बेटे की मां हैं। अरहान, मलाइका और अरबाज खान के बेटे हैं।

अरबाज के साथ 'दबंग' के बाद खराब हुई थीं चीजें

इसी शो में मलाइका ने अरबाज खान के साथ अपनी टूटती शादी के कारण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'दबंग' की रिलीज तक उनके रिलेशन में सब ठीक था। लेकिन फिल्म के सिनेमाघरों में लगने के बाद दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं। दोनों एक-दूसरे के साथ चिड़चिड़े हो गए। चीजें इतनी खराब हो गईं कि साथ रहना संभव नहीं था और शादी के 19 साल बाद आखिरकार उन दोनों ने अलग होने का फैसला कर ही लिया। अरबाज और मलाइका ने 1998 में लव मैरिज की थी।

यह भी पढ़ें: Kantara Hindi OTT Release: इंतजार खत्म! ओटीटी पर हिंदी में इस दिन आ रही कांतारा, ऋषभ शेट्टी ने किया एलान

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: अक्षय कुमार नहीं होंगे 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा, कार्तिक आर्यन के साथ ही बनेगी फिल्म