विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maa Ka Sum OTT: 240 देशों में रिलीज होगी मोना सिंह की फैमिली ड्रामा सीरीज, इस प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

Published: Wed, 25 Mar 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

बी टाउन की लोकप्रिय अदाकारा मोना सिंह की अपमकिंग वेब सीरीज मा का सम की ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है।

कब रिलीज होगी मां का सम (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कब रिलीज होगी मां का सम (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मोना सिंह की नई वेब सीरीज मां का सम

  2. मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान

  3. इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज कोहरा सीजन 2 से फैंस का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री मोना सिंह की और नई सीरीज का एलान हो गया है, जिसका टाइटल मां का सम है। इस सीरीज की रिलीज डेट भी मेकर्स की तरफ से जारी कर दी गई है। 

मिली जानकारी मुताबिक मोना सिंह की मां का सम को भारत सहित 240 अलग-अलग देशों में ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। आइए जानते हैं कि आपको ये फैमिली ड्रामा वेब सीरीज कब और कहां देखने को मिलेगी। 

कब और कहां रिलीज होगी मां का सम

बड़े पर्दे के अलावा मोना सिंह ओटीटी की बड़ी स्टार मानी जाती हैं। उनकी नई वेब सीरीज मां का सम की अनाउंसमेंट के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से मां का सम का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है, जिसके आधार पर 3 अप्रैल 2026 को इस सीरीज का ओटीटी पर प्रीमियर होगा।

यह भी पढ़ें- फुल सस्पेंस और क्लाइमेक्स से भरी है 1 घंटे 33 मिनट की यह हॉरर फिल्म, डर के मारे छूटने लगेंगे पसीने, OTT पर मौजूद

गौर किया जाए मां की सम की तरफ तो इसे निकोलस खारकोंगोर ने डायरेक्ट किया है और बबीता अशिवाल ने यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।मयह दिल को छू लेने वाली सीरीज एक सिंगल मां और उसके 19 साल के बेटे के बीच के ताजगी भरे रिश्ते को दिखाती है, जो दोस्ती, आपसी भरोसे और एक-दूसरे को सपोर्ट करने की आजादी पर आधारित है। 

इतना ही नहीं मां का सम में मोना सिंह, मिहिर आहूजा, अंगिरा धर, और रणवीर ब्रार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी आठ एपिसोड में सिमटी हुई है। हिंदी भाषा के अलावा आपको मोना सिंह की मां का सम तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सबटाइटल्स के साथ देखने को मिलेगी। 

मां का सम को लेकर फैंस की एक्साइमेंट हाई

मोना सिंह स्टारर मां का सम की रिलीज डेट सामने आने के बाद हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंताजर कर रहा है। अगले सप्ताह आपको ये वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी। सीरीज को लेकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हाई नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख बौखलाया हॉलीवुड; भड़की विदेशी मीडिया ने आदित्य धर की मूवी को बताया 'प्रोपेगेंडा' और 'खतरनाक'!