विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फुल सस्पेंस और क्लाइमेक्स से भरी है 1 घंटे 33 मिनट की यह हॉरर फिल्म, डर के मारे छूटने लगेंगे पसीने, OTT पर मौजूद

Published: Tue, 24 Mar 2026 06:32 PM (IST)

अगर आप बहुत दिनों से OTT पर हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं, तो हम एक ऐसी मूवी के बारे में ...और पढ़ें

रोंगटे खड़े कर देगी ओटीटी पर मौजूद हॉरर फिल्म/ फोटो- Imdb

रोंगटे खड़े कर देगी ओटीटी पर मौजूद हॉरर फिल्म/ फोटो- Imdb

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से ऑडियंस के पास मनोरंजन की कोई कमी नहीं है। वे अपने फेवरेट जोनर की फिल्में नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा-हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं। 

आज हम आपको एक ऐसी ही हॉरर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखते वक्त भले ही आपको ज्यादा डर न लगे, लेकिन बाद में अपने ही घर में एक जगह से दूसरी जगह अकेले जाने में आपकी हालत खराब हो जाएगी। क्या है इस फिल्म की कहानी और यह कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, चलिए आपको बताते हैं:

हॉरर के साथ फिल्म में छुपा है गहरा सस्पेंस

जिस फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं, उसकी कहानी दक्षिण सूडान से भागकर आए बॉल और रियाल की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गृहयुद्ध के बीच जान बचाकर इंग्लैंड आ जाते हैं। वहां सभी रिफ्यूजी के साथ उन्हें पहले जेल में बंद रखा जाता है, लेकिन उनके अच्छे बर्ताव को देखते हुए इंग्लैंड सरकार उन्हें एक नया घर प्रोवाइड करवाते हैं, वह भी काफी पाबंदियों के साथ।

यह भी पढ़ें- OTT पर दस्तक देगी Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

इसी दौरान बॉल को बार-बार उस समय के सपने आते हैं, जब वे बचने के लिए नाव पर सवार हुए थे, लेकिन तेज हवा की वजह से उनकी बोट में बैठे सभी लोग डूब कर मर जाते हैं, जिनमें उनकी बेटी नियांग भी शामिल होती है। अपनी बच्ची को न बचा पाने का यह गिल्ट  दोनों को अंदर ही अंदर खाए जाता है। दोनों को रहने के लिए सरकार जो पुराना घर देती है, उसकी दीवारें कहीं-कहीं से टूटी हुई हैं।

his house

जब वे उस घर में रहने लगते हैं, तो बॉल को अजीब-अजीब सी आवाजें आने लगती हैं और कई डरावनी परछाइयां दिखती हैं। रियाल उसे बताती है कि घर में 'एपेथ' (चुड़ैल) है, जो सूडान से उनका पीछा करते हुए यहां तक आ गई है और उनके पुराने पाप का कर्ज मांग रही है। क्या है बॉल के पाप का कर्ज, यह आपको फिल्म 'हिज हाउस' देखकर समझ आएगा। 

धांसू है फिल्म का सस्पेंस

फिल्म के शुरुआती सीन देखने में आपको थोड़ी बोरियत जरूर महसूस हो सकती है। बीच-बीच में यह भी लग सकता है कि आखिर कहानी कहां मोड़ लेगी, लेकिन लास्ट के 25 मिनट में ऐसा सस्पेंस खुलेगा, जिसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। फिल्म के बीच-बीच में कई सीन्स ऐसे हैं, जिनमें दीवारों के छेदों से झांकती आंखें और गेट पर होने वाली आहट आपको अंदर तक परेशान कर सकती है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'हिज हाउस'

'हिज हाउस' साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसे सुपरनैचुरल हॉरर फिल्मों की लिस्ट में बेस्ट बताया गया था। क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की काफी सराहना की थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 6.4 की शानदार रेटिंग मिली है। आप इस खौफनाक फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आसानी से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: धुरंधर 2 को रोकने आ रहे नए थ्रिलर, थिएटर्स से OTT तक, इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज